BIHARBreaking NewsCRIMEDARBHANGA

साइकिल गर्ल ज्योति कुमारी की रे’प के बाद ह’त्या, क्या है इस खबर का पूरा सच, यहां जानें…

‘साइकिल गर्ल ज्योति कुमारी की रे’प के बाद ह’त्या कर दी गई, ज्योति को इंसाफ मिलना चाहिए’, सोशल मीडिया पर ऐसी कई पोस्ट वायरल हो रही है। सोशल मीडिया ट्वीटर पर #JusticeForJyoti ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के साथ साइकिल गर्ल ज्योति पासवान की मौत की खबर शेयर की जा रहीं, उनकी तस्वीरें शेयर की जा रही हैैं।

बिहार के दरभंगा की ज्योति पासवान उस समय सुर्खियों में आईं जब लॉकडाउन के दौरान वे अपने पिता को गुड़गांव से लेकर अपने घर लगभग 1200 किलोमीटर दरभंगा लेकर पहुंचती हैं। इसके बाद से ज्योति को लोग साइकिल गर्ल के नाम से जानने लगे। देश से लेकर विदेश तक उनका नाम हो गया।
फिर चार जुलाई को अचानक सोशल मीडिया पर ज्योति पासवान की रे’प कर बाद ह’त्या की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

दरभंगा की ज्योति कुमारी की संदिग्ध अवस्था में मौ’त की खबर सही है, लेकिन यह साइकिल गर्ल ज्योति पासवान नहीं हैं।

गुरुवार दो जुलाई को दरभंगा के पतोर ओपी क्षेत्र में 13 वर्षीय ज्योति कुमारी का शव मिला। पहले जो खबरें आईं उसमें बताया गया कि ज्योति की रेप के बाद ह’त्या की गई है। जिस बगीचे में श’व मिला वह सेवानिवृत्त फौजी अर्जुन मिश्रा का है। आरो’प लगा कि फौजी की पत्नी ने श’व को बगीचे में छिपा दिया था। इस आरोप में फौजी और उसकी पत्नी को गिर’फ्तार भी किया गया जबकि तीसरे आ’रोपी की तलाश अभी भी जारी है।

शुक्रवार को जब पोस्टमा’र्टम रिपोर्ट आई तब दरभंगा एसएसपी बाबू राम ने पत्रकारों को बताया कि ज्योति की मौ’त क’रंट लगने के बाद दम घु’टने से हुई। पुलिस ने बला’त्कार के किसी मामले से इनकार किया। हालांकि यह भी कहा कि तीसरे आरो’पी की तला’श जारी है।
पुलिस ने यह भी बताया कि प्रथम दृष्टया यही लग रहा कि ज्योति कुमारी की श’व को छिपाने का प्रयास किया गया। उसकी मौ’त क’रंट लगने के कारण हुई। आ’रोपी अर्जुन मिश्रा की पत्नी ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि बगीचे में सुअरों का आ’तंक था, जिस कारण उसने करं’ट वाले बिजली के तार लगा रखे थे।

जिला और एक ही नाम के चक्कर पर लोगों को लग रहा कि साइकिल गर्ल ज्योति पासवान की मौ’त हो गयी। गांव कनेक्शन ने पुष्टि के लिए ज्योति पासवान से बात की। ज्योति ने फोन पर बताया, “मेरे पास भी कई लोगों के फोन आ चुके हैं, लेकिन मैं ठीक हूँ। अभी साइकिल ट्रायल की तैयारी कर रही हूं। मैं तो ज्योति कुमारी को जानती भी नहीं।”

इनपुट: गाँव कनेक्शन

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.