BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

#SITAMARHI: शिक्षक ने गला रे’तकर सु’साइड की कोशिश, 5 साल से वेतन नहीं मिलने से है प’रेशान…

SITAMARHI: सीतामढ़ी के शिक्षा विभाग का एक और काला कारनामा प्रकाश में आया है. जिससे परेशान एक पंचायत शिक्षक ने खुदकु’शी का प्रयास किया है. घ’टना जिला मुख्यालय डुमरा स्थित परेड स्थल मैदान की है.

जहां ध्वजा रोहन मंच पर शिक्षक ने खुद की नस का’ट अपने खून से लिखे दो शब्द, भ्रष्टाचार मुर्दाबाद, से जिले के शिक्षा विभाग की पूरी दास्तान ही बया कर दी है. खून से लतपथ शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  जख्मी शिक्षक बेला थाना क्षेत्र के नरगा गांव निवासी संजीव कुमार   है. जिसकी प्रतिनियुक्ति बरियारपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय लपटी टोला में है.

शिक्षक के पॉकेट से लंबित वेतनमान को लेकर डीएम को संबोधित 28 जनवरी 2019 का आवेदन बरामद हुआ है. जख्मी शिक्षक संजीव ने बताया कि प्रशिक्षित शिक्षक होने के बावजूद उसका वेतन जुलाई 2015 से ही विभाग द्वारा बंद किया गया हुआ है. उसने बताया कि वो अपने लंबित वेतन को लेकर पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट कर थक गया है. लेकिन किसी तरह का सहयोग न मिलने के कारण फ्रस्टेड हो ये कदम उठाने पर विवश हो गया है. जख्मी शिक्षक को उच्य इलाज के लिए मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच रेफर किया गया है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.