BIHARBreaking NewsSIWANSTATE

#SIWAN: लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी श’राब बरामद, JDU महासचिव का लगा है बोर्ड, जानें…

SIWAN: एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ है. जिस कार से श’राब बरामद हुआ है उसपर जेडीयू महासचिव का प्लेट लगा हुआ है. यह कार यूपी से बिहार आ रही थी. इस दौरान ही पुलिस ने मैरवा में मझौली में पुलिस ने कार्रवाई की है. गाड़ी पर आगे में यूपी का नम्बर प्लेट तो पीछे में बिहार का नम्बर प्लेट लगा है. पुलिस ने एक ही गाड़ी पर दो प्रकार के नम्बर प्लेट देखकर चौंक गई.

पुलिस को देख कार लेकर भागने लगा ड्राइवर

कार्रवाई के बारे में पुलिस ने बताया कि मैरवा के धरनी छापर बार्डर पर यूपी की तरफ से कार आ रही थी. इस दौरान जब पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया तो वह कार लेकर भागने लगा. पुलिस ने पीछाकर कार को घेर लिया और कार के ड्राइवर और लाइनर को गि’रफ्तार किया है. भागने के दौरान कार ने एक बाइक में ट’क्कर भी मा’र दी.

पटना का है ड्राइवर

पुलिस ने गि’रफ्तार कर जब कार ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पटना जिले के सिपारा गांव के रौशन कुमार है. उसके साथ में जो लाइनर है वह गोपालगंज जिले के रतन चौक का सुग्रीव ठाकुर है. जिस कार को पुलिस ने जब्त किया है उसका एक नंबर यूपी का है और दूसरा नंबर बिहार के मुजफ्फरपुर के जयनाराण धर दुबे के नाम से रजिस्ट्रेशन हुआ है.  पुलिस गोरखपुर आरटीओ से संपर्क कर असली कार मालिक के बारे में पता लगाने में जुटी है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.