मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत सु’साइड मामले (Sushant Singh Rajput Su’icide Case) में लगातार फिल्मी हस्तियों से पूछताछ की जा रही है. बीते कुछ दिनों में इस केस में तकरीबन 30 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं. वहीं अब मुंबई पुलिस ने इस केस में एक अहम कड़ी के रूप में नजर आने वाले फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) को भी सम्मन भेजा है.
जानकारी के अनुसार इस केस की गुत्थी को सुलझाने में जुटी मुंबई पुलिस ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को पूछताछ के लिए बुलाया है.
क्योंकि फिल्म ‘राम लीला’ में पहले सुशांत सिंह को कास्ट किया जा रहा था, लेकिन बाद में रणवीर सिंह को फिल्म में लीड एक्टर बनाया गया. अब पुलिस इस बदलाव की वजह जानने के लिए संजय से पूछताछ करेगी. पुलिस जानना चाहती है कि क्या इसमे यशराज फिल्म्स की तरफ से किसी तरह का कोई प्रेशर आया था या नहीं.

वहीं जानकारी यह भी है कि दो फिल्मों ‘राम लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर उनसे पुछताछ की जाएगी. सूत्रों की जानकारी के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि ‘राम लीला’ और ‘बाज़ी राव मस्तानी’ सुशांत को मिलनेवाली थी लेकिन यशराज के कॉन्ट्रैक्ट की वजह से सुशांत ये फ़िल्में नहीं कर सके और इसी को लेकर सुशांत और यशराज के बीच रिश्ते ख़राब हुए थे. इस जानकारी के बारे में पुलिस संजय लीला बंसाली का बयान दर्ज करके जांच आगे बढ़ाना चाहती है.



Leave a Reply