BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में कुदरत का क’हर, आकाशीय बिजली गि’रने से 27 लोगों की मौ’त, CM नीतीश ने की 4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

बिहार में गुरुवार को आकाशीय बिजली (ठ’नका) ने फिर कहर बरपाया। राज्यभर में 27 लोगों की मौ’त ठनके की चपे’ट में आने से हो गई। सबसे ज्यादा 15 लोगों की मौ’त उत्तर बिहार में हुई। कोसी और सीमांचल में पांच लोगों की जान चली गई जबकि पटना में दुल्हिनबाजार के पांच समेत छह लोगों की मौत हो गई। पूर्णिया में लालगंज पंचायत के विक्रमपट्टी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की जान भी ठन’का गि’रने से चली गई। हालांकि आ’पदा प्रबंधन विभाग के अनुसार 26 लोगों की मौ’त ठ’नके की च’पेट में आने से हुई है।

समस्तीपुर में वज्रपात से तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौ’त हुई है। इस जिले के रोसड़ा में ठनका गि’रने से तीन लोगों की मौ’त हो गई। आम के बाग में गए दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौ’त हो गई। सरायरंजन लाटबसेपुरा में ठनका की ‘च’पेट में आने से एक बच्चे की मौ’त हो गई। उधर, मोतिहारी में गुरुवार सुबह वज्रपात से महिला सहित चार लोगों की मौ”त हो गई जबकि पांच लोग झुल’स गए।

शिवहर जिले में तरियानी छपरा निवासी रामदेव पासवान तथा माधोपुर छाता निवासी इंद्रजीत राय की 55 वर्षीय पत्नी शीला देवी की मौत हो गई। पश्चिम चंपारण के मानपुर थाना क्षेत्र के डमरापुर में अहले सुबह मिश्री यादव के पुत्र लालबाबू यादव की वज्रपात से मौत हो गई। उधर, मधेपुरा और कटिहार जिले में गुरुवार को ठनका की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग झु’लस गए। मरनेवालों में मधेपुरा के दो तथा कटिहार के तीन लोग शामिल हैं।

बिहार में दो दिनों तक ठनका गि’रने का अ’लर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 48 घंटे तक ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों से गरज-तड़क के साथ बारिश के भी आसार हैं। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

धूप के बाद बारिश

गुरुवार को पटना सहित राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। कई जगह ठनके भी गिरे। पटना में दोपहर तक तीखी धूप रही। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला। गरज-तड़क के साथ बारिश हुई। ग्रामीण इलाकों में ठनका गिरा। पटना में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।

यहां हुई बारिश

भागलपुर, रोहतास, मुंगेर, वैशाली, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधेपुरा, पूर्णिया , जमुई, सुपौल, भभुआ, बक्सर, नालंदा, लखीसराय, कटिहार, जहानाबाद, पटना, शेखपुरा, अरवल, भोजपुर, अररिया, बेगूसराय, पूर्णिया, समस्तीपुर, वैशाली, मधुबनी और दरभंगा।

सीएम ने आश्रित को 4-4 लाख देने का दिया निर्देश

वज्रपात से गुरुवार को राज्य के आठ जिलों में 26 लोगों की हुई मृत्यु पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही, उन्होंने मृतक के आश्रितों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। वज्रपात से पटना में छह, समस्तीपुर में सात, पूर्वी चंपारण में चार, पश्चिम चंपारण में एक, शिवहर में दो, कटिहार में तीन, मधेपुरा में दो और पूर्णिया में एक व्यक्ति की मौ’त हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आ’पदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का पालन करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.