Breaking NewsJAMMU & KASHMIRSTATE

#BreakingNews: लद्दाख में भूकंप के झ’टके, रिक्‍टर स्‍केल पर तीव्रता 4.5…

लेह.लद्दाख में थोड़ी देर पहले भूकंप (Earthquake) के झ’टके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 थी. कहा जा रहा है भूकंप का केंद्र 119 किलोमीटर दूर कारगील के उत्तर-पश्चिम था. फिलहाल जान-माल के नुक’सान की कोई खबर नहीं है. ये भूकं”प दोपहर एक बजकर 11 मिनट पर आया. लद्दाख में पिछले एक हफ्ते के दौरान दूसरी बार भू’कंप के झ’टके महसूस किए गए हैं. 26 जून को भी यहां 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था.
लगातार आ रहे हैं झटके

कोरोना वायरस महामा’री  के बीच लगभग रोजाना देश के किसी ना किसी राज्‍य में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. खास कर उत्तरी और पूर्वी भारत में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. जम्मू कश्मीर में पिछले एक महीने के दौरान  5 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. ले हफ्ते में मिजोरम में लगातार तीन दिनों तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. पिछले हफ्ते भूकंप के झटके हरियाणा और दिल्ली के बाहरी इलाकों में भी महसूस किए गए है. अप्रैल से लेकर जून 2020 में दिल्ली-एनसीआर में दर्जनभर से ज्यादा बार मध्यम और कम तीव्रता वाले भूकंप आ चुके हैं.

सतर्क रहें घब’राएं नहीं

बीते दो महीनों में दिल्ली-एनसीआर में 12 बार से ज्यादा भूकंप आ चुके हैं. हालांकि ये भूकं’प बेहद कम तीव्रता वाले थे और इसमें किसी तरह के जान-माल के नुक’सान की खबर भी नहीं मिली फिर भी इसने लोगों को चिंता में डाल दिया है. इस स्थिति को लेकर विशेषज्ञ भी हैरत जता रहे हैं. लेकिन नेशनल सेंटर और सेसिमोलॉजी (National Center of Seismology) के डायरेक्टर बीके बंसल ने कहा कि इन भूकंपों से घब’राने की जरूरत नहीं है. लेकिन इसके लिए तैयारी और भूकंप के खतरे को कम करने वाले कदम उठाए जाने जरूरी हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.