BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की क्लिनिक हुई सील, DM बोलें- ‘जरूरत पड़ी तो इलाके में कंटेन्मेंट जोन भी बनेगा, सतर्क रहें, पैनिक न हो’

मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया है कि कल जो 54 संक्रमित पाए गए थे उसमें अधिकांश बैकलॉग है।। उनका 10 दिन से अधिक हो चुका है।जांच के क्रम में पाए जाने वाले संक्रमितों को निर्धारित प्रोटोकॉल और s.o.p. के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। जो भी डॉक्टर /चिकित्सक संक्रमित पाए गए हैं उनके क्लीनिक को बंद कराया जा रहा है। कोई नया मरीज भर्ती नहीं किए जाएंगे।वहीं पुराने मरीज है उनकी भी सैंपलिंग लेने की करवाई की जा रही है और सब के जांच रिपोर्ट आने के पश्चात उस आलोक में फरदर कार्रवाई की जाएगी।क्लीनिक को सेनिटाइज किया जाएगा। डॉक्टरस के क्लोज कॉन्ट्रैक्ट को ट्रेस किया जा रहा है ।सभी की सैम्पलिंग ली जाएगी ।अभी जो पॉजिटिव पाए जा रहे हैं वे कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग वाले नही है।रैंडम जांच के क्रम में पॉजिटिव पाए जा रहे है। अभी कोई चेन या सीरीज सामने नहीं आया है। इसलिए इसे कम्युनिटी स्प्रेड नहीं कहा जा सकता है ।चेन/सीरीज सामने पाए जाने पर उस सीरीज को ब्रेक करने के लिए कंटेंटमेंट जोन बनाने की नौबत आती है ।जो कल 54 मरीज संक्रमित पाए गए हैं उनमें से 43 बैकलॉग है। इन सभी का 10 दिन से अधिक हो चुका है। जो चिकित्सक पॉजिटिव पाए गए हैं उनके कलनिक को बंद कराया जा रहा है। चिकित्सक और उनके स्टाफ के कॉन्टैक्ट को ट्रेस किया जा रहा है।

अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि सिविल सर्जन से बात कर कंटेंटमेंट जोन के संबंध में रूपरेखा तैयार कर प्रस्तुत करें ।जरूरत पड़ने पर कन्टेन्टमेंट जोन बनाया जा सकता है।जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिले वासियों से अपील किया है कि पैनिक होने /घब’राने की आवश्यकता नही है। सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। मास्क पहने और सोशल डिस्टस्टिंग को जरूर मेंटेन करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.