BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR DM ने किया शहर के बांध का निरीक्षण, कहा सलूईस गेट पर नजर रखी जाए…

मुजफ्फरपुर DM द्वारा आज बूढ़ी गंडक नदी तटबंध का निरीक्षण किया गया ।इस क्रम में ग्राम पंचायत रजवारा भगवान, प्रखंड मुसहरी से संबंधित रजवारा सुलिस गेट का निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त मनेष कुमार मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार एवं कार्यपालक अभियंता जल संसाधन भी मौजूद थे।उन्होंने कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया कि सुलिस गेट पर नजर रखें।कहा कि तटबंध के जिस हिस्से पर पानी का दबाव अधिक रहता है वहां विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है ।

कमरा मोहल्ला ,बालू घाट लकड़ीढाही सुलिस गेट जो कि निर्माणाधीन है उसका भी निरीक्षण किया गया एवं निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को जिलाधिकारी द्वारा दिया गया ।वहीं पर नगर निगम का संप हाउस भी है जिसका पाइप बांध के ऊपर से नदी के तरफ जाता है निर्देश दिया गया कि उसे बांध के नीचे से लोहे वाले मोटे पाइप के सहारे ले जाया जाए ताकि पाइप क्षतिग्रस्त न हों। जिलाधिकारी द्वारा अखाड़ा घाट सिकंदरपुर निर्माणाधीन सुलिस गेट का भी निरीक्षण किया गया एवं इस संबंध में आवश्यक निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.