BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी: 20.73 करोड़ रुपये से बनेगी रेलवे स्टेशन से अखाड़ाघाट पुल तक की सड़क

स्मार्ट सिटी परियोजना को जमीन पर उतारने में अब बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) भी मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी कंपनी की सहभागी होगी। स्मार्ट सिटी कंपनी ने आधा दर्जन स्वीकृत योजनाओं के कार्यान्वयन का जिम्मा बुडको को सौंप दिया है।

शहरवासियों को जागरूक किया जाएगा

जिन योजनाओं के कार्यान्वयन का जिम्मा उसे सौंपा गया है उनमें तीन सड़कें, दो पर्यटन सूचना केंद्र तथा इंटीग्रेडेट कमांड एवं कंट्रोल सेंटर भवन का निर्माण शामिल है। साथ ही शहरवासियों को जागरूक करने के कार्य का नियंत्रण भी उसे सौंपा गया है। इन योजनाओं की निविदा हो चुकी है। अब निविदा के आधार पर एजेंसी के चयन एवं काम कराने का जिम्मा उसके अभियंताओं पर होगा।

हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में फैसला

स्मार्ट सिटी कंपनी के विशेषज्ञों की कमी के कारण योजनाओं को कार्यान्वयन तेजी से आ रही थी। इसे देखते हुए पटना में 12 मई को हुई हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन का जिम्मा अन्य सरकारी एजेंसियों को देने का फैसला लिया गया था। उसी के आलोक में कंपनी ने बुडको को आधा दर्जन योजनाएं सौंपी गई हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा ने कहा है कि इससे काम में तेजी आएगी। योजनाएं से संबंधित सभी दस्तावेज बुडको को सौंपे जा रहे हैं।

बुडको को सौंपी गई स्मार्ट सिटी की योजनाएं :

– बैरिया चौक से लक्ष्मी चौक होते हुए स्टेशन तक पेरीफेरल रोड : 38.75 करोड़ रुपये

– स्टेशन से अखाड़ाघाट पुल तक, वाया तिलक मैदान स्पाइनल रोड : 20.73 करोड़ रुपये

– नगर थाना से हरिसभा चौक तक स्मार्ट रोड का निर्माण : 5.67 करोड रुपये

– लोगों को स्मार्ट बनाने के लिए सामाजिक जागरूकता अभियान : 0.97 करोड रुपये

– इंटीग्रेडेट कमांड एवं कंट्रोल सेंटर भवन का निर्माण : 11.29 करोड़ रुपये

– इमलीचट्टी व बैरिया में पर्यटन सूचना केंद्र का निर्माण : 0.61 करोड़ रुपये

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.