BIHARBreaking NewsNALANDASTATE

#NALANDA; 24 फ’र्जी नियोजित शिक्षकों पर हुई चार्जशीट दायर, जानें…

नालंदा जिले के बेन प्रखंड में पंचायत शिक्षक नियोजन के फ’र्जी 24 शिक्षकों पर निगरानी अनवेषण ब्यूरो ने सोमवार को निगरानी कोर्ट पटना में चार्जशीट दायर की है। पटना हाईकोर्ट के आदेश पर निगरानी ब्यूरो ने वर्ष 2015 में भ्र’ष्टाचार, जालसाजी और धो’खाध’ड़ी का एक मा’मला द’र्ज कर अनुसंधान कर रही थी। इस कां’ड के अनुसंधान के बाद ब्यूरो ने पाया कि नालंदा जिले के बेन अंचल में फर्जीवाड़ा करते हुए 24 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी।

कई फ’र्जी नाम पर शिक्षक बनकर शिक्षक की नौकरी कर रहे थे। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कौशल कुमार, विनायक कुमार सुधाकर, सुनीता कुमारी, रानी कुमारी, उमेश कुमार, अनिता भारती, रामजी कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, शैलेन्द्र कुमार, रंजू कुमारी, प्रमिला कुमारी, धर्मवीर पंडित, सत्येन्द्र कुमार, पंकज कुमार पांडेय, रामनारायण पांडेय, ममता कुमारी, हरेन्द्र कुमार, कुमारी अंचल भारती, नुसरत सबा समेत 24 फर्जी नियोजत शिक्षकों पर चार्जशीट दायर की है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.