मुजफ्फरपुर। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद शनिवार को मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बाइपास का सपना साकार होने की राह पर है। बुधवार को कुढ़नी प्रखंड के मधौल में डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी जयंतकात, भूअर्जन अधिकारी मो. उमैर, एडीएम राजेश कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, सीओ रंभू ठाकुर व एनएचएआइ के अधिकारियों की मौजूदगी में निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। हालांकि, काम शुरू कराने के पूर्व अधिकारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों की टीम ने मधौल पहुंच अधिगृहित भूमि का निरीक्षण किया। वहीं भूधारियों के साथ बैठक कर उनकी परेशानी सुनी। डीएम ने जनहित का मामला बताते हुए मुआवजे की भुगतान में किसी तरह की समस्या आने पर शीघ्र निदान का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ।

सात साल से अ’टका था निर्माण
66 किमी लंबी हाजीपुर-मुजफ्फरपुर हाईवे में मधौल-सदातपुर बाइपास की दूरी16 किमी लंबी है। 2009 में निर्माण की शुरुआत हुई थी। वर्ष 2013 तक निर्माण पूरा करना था। वर्ष 2013 में गैमन एजेंसी ने छह किमी की दूरी में सड़क निर्माण का काम किया था। इसी बीच मुआवजे को लेकर किसानों के विरोध के चलते काम अटक गया। निर्माण एजेंसी ने भी बोरिया बिस्तर समेट लिया। बाद में एनएचएआई ने प्रोजेक्ट को बंद करने के लिए डी-स्कोप श्रेणी में डाल दिया। पथ निर्माण विभाग की पहल के बाद डीएम ने बैठक कर एनएचएआइ को प्रस्ताव भेजा। 150 करोड़ का प्राक्कलन तैयार हुआ। कैंप का आयोजन कर किसानों के बीच मुआवजे का भुगतान किया गया। इसके बाद बुधवार को निर्माण की शुरूआत हुई। एनएचएआइ द्वारा एक साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में मधौल से पताही तक व दूसरे चरण में पताहीं से सदातपुर तक बाइपास निर्माण कराया जाएगा।डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि
बाइपास सड़क निर्माण की तमाम बाधाएं पार कर ली गई हैं। निर्माण कार्य तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। पांच दिनों से तीन गांवों के किसान और रैयतों के बीच मुआवजे का भुगतान किया जा रहा है। शेष बचे गांवों के भुधारियों को भी मुआवजा दिया जाएगा। इन गावों से गुजरेगी सड़कपकोही खास, बथना राम, मधुबन, रूपौली रेपुरा, चिकनौटा, डुमरी, पताही, मधुबनी, मादापुर चौबे, बारमतपुर, खबरा, लश्करीपुर, सदातपुर, मधुबन जगदीश, शहबाजपुर, पानापुर हवेली, माधोपुर मछिया, वाजिदपुर कोदरिया, मादापुर रैयती, मधौल, दरियापुर कफेन,सकरी सरैया, तुर्की, थमहा, चंद्रहटी, कमतौल, बलिया, फतेहपुर कस्तुरी, रजला, विशुनुपर मंगर, ढोढ़ी आनंदकर, ढोढ़ी लाला, फकुली।



Leave a Reply