रविवार को जलजमाव से प’रेशान होकर लकड़ी डाई बांध रोड को स्थानीय लोगों ने बांस बांधकर और टायर ज’लाकर जाम कर दिया और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. दरअसल मोहल्ले वासियों ने बताया कि नगर निगम के द्वारा वार्ड नंबर 15 के श्री राम नारायण कॉलोनी सड़क बना दी गई.
साथ ही साथ नाला भी बना दिया गया, लेकिन नाले के पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जिस कारण नाले का पानी सड़क पर पहुंच गया और पूरी सड़क पर जलजमाव हो गया. इसी वजह से स्थानीय लोगों को काफी दि’क्कतों का सामना करना पड़ता है.

कई बार तो हा’दसों का भी शि’कार होना पड़ता है. इसको लेकर कई बार आवेदन भी दिया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. इससे ना’राज होकर रविवार को लोगों ने लकड़ी ढाई बांध रोड को जाम कर दिया और नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और मांग की गई कि जल्द से जल्द नाले की निकासी की व्यवस्था की जाए.
Input: Live Cities



Leave a Reply