BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: फूलों की बारिश कर कोरोना की जंग जीतने वालों का अभिनंदन

जिलें में कोरोना संक्रमितों की पूरी संख्या पहुंची 282 पर। पांच पॉजिटिव मरीज कांटी के तथा दो मरीज मुशहरी के मिले हैं। इधर 13 लोग कोरोना की जंग जीतकर कोविड केयर सेंटर से वापस हुए। दलदरी बाजार इलाके में कोरोना जंग जीतकर आए तीन लोगों फूल की बारिश कर अभिनंदन किया गया। स्थानीय निगम पार्षद केपी पप्पू के नेतृत्व में पूरे मोहल्ले के लोग एक जुट हुए। फल-फूल दिया। निगम पार्षद ने आम लोगों से शारीरिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाकर रहने तथा अपने हाथ की सफाई बार-बार करने की अपील की।

जांच रिपोर्ट को ले प’रेशानी

कोरोना की जांच रिपोर्ट समय पर नहीं आने के कारण आज नमूना संग्रह अभियान को रोका गया। जानकारी के अनुसार आज पुलिस लाइन व सीआरपीएफ कैंप में शिविर लगाकर नमूना संग्रह किया जाएगा। इसकी तैयारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल से नमूना संग्रह कर भेजी जा रही है। लेकिन उसकी रिपोर्ट समय से नहीं मिल रही है। अभी एक सप्ताह का बैकलॉग चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ.एसपी सिंह ने बताया कि समय पर रिपोर्ट नहीं आने से परे’शानी है। जांच रिपोर्ट पेडिंग रहने के कारण नमूना संग्रह की गति भी धीमी है। इस बीच कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने पर शहरी इलाके के एक एएसआइ को होम क्वारंटाइन किया गया है।

साहेबगंज में 11 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ साहेबगंज प्रखंड क्षेत्र में अब तक 12 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें 11 लोग ठीक होकर घर आ चुके हैं। तिरहुत तटबंध के पास एक पंचायत में मिले संक्रमित व्यक्ति को जिला मुख्यालय ले जाया गया। बता दें कि वह हरियाणा से दो सप्ताह पूर्व घर आए थे। होम क्वारंटाइन पर थे। कुछ परेशानी होने पर स्वजनों ने उन्हें निजी चिकित्सक को दिखाया। वहां लक्षण दिखाई देने पर सदर अस्पताल में जांच कराई गई। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.