शनिवार को कलमबाग चौक के समीप सड़क पर ही कूड़ा डंपिंग किए जाने से परे’शान होकर स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और नगर निगम के खि’लाफ नारेबाजी करने लगे. लोगों ने आरो’प लगाया है कि कई वार्डो का कूड़ा यहां पर डंपिंग किया जाता है और जब कूड़ा बहुत ज्यादा हो जाता है तो रात में कूड़ा उठा लिया जाता है.
लेकिन दिन भर कूड़ा यहां पर सड़कों पर रहता है और महकता रहता है. जिससे हम सब को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसी से ना’राज होकर आज हम लोगों ने सड़क जाम किया है और मांग करते हैं कि यहां पर कूड़ा डंपिंग ना किया जाए.

वहीं आ’नन-फा’नन में जानकारी मिलते ही काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवा कर जाम को समाप्त करवाया.
Input: Live cities



Comment here