BIHARBreaking NewsSHEOHARSTATE

#SHEOHAR: अंतर्राष्ट्रीय न’शा विमुक्ति दिवस पर पुलिस लाइन में किया गया शपथ समारोह…

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न’शा मुक्त समाज निर्माण की दिशा में जनजागृति लाना है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय न’शा विमुक्ति दिवस 2020 का आयोजन सिविल पुलिस लाइन में किया गया उक्त अवसर पर एसडीपीओ राकेश कुमार ,मुख्यालय डीएसपी प्रेमनाथ राम ,शिवहर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अशोक राय सहित विभिन्न थाना के थाना इंचार्ज पुलिस इंस्पेक्टर पुलिस कर्मी आदि मौजूद थे।शिवहर पुलिस द्वारा पुलिस केंद्र शिवहर में न’शा मुक्ति शपथ ग्रहण का भी आयोजन किया गया उक्त अवसर पर मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं उसके अवैध व्यापार के विरूद्ध शिवहर पुलिस द्वारा बच्चों एवं युवाओं के बीच ऑनलाइन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
आज अंतर्राष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस के अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाया गया है कि जहां भी पदस्थापित रहूंगा समाज को नशा मुक्त बनाने लोगों को इसके दुष्प्रभाव से अवगत कराने में सक्रिय योगदान करूंगा तथा मादक पदार्थ के दुरुपयोग के विरुद्ध युवाओं को जागरूक करने के पुलिस के सामाजिक दायित्व का निर्वहन करुंगा।

इसी प्रकार जिले के अन्य थाना पिपराही, पूरनहिया, श्यामपुर भटहा, तरियानी, तरियानी छपरा,हिरम्मा थाना, अनुसूचित जनजाति /जनजाति थाना में पदस्थापित, प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबंधित थाना के थाना अध्यक्ष के द्वारा शपथ दिलाया गया है।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में ऑनलाइन प्रतियोगिता सह जागरूकता अभियान कार्यक्रम भी चलाया गया ,इस अवसर पर पुलिस द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता सह जागरूकता अभियान आयोजित किया गया ताकि नशा मुक्ति संबंधी जागरूकता अभियान आमजनों के साथ साथ आगामी पीढ़ी में भी हो सके ,मादक पदार्थों के विरुद्ध स्लोगन प्रतियोगिता ,पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं युवा अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जन जागरूकता हेतु प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं सभी प्रतिभागी उपरोक्त विषय पर सभी किसी भी प्रतियोगिता में अपनी अपनी रचना सामग्री बनाकर तैयारी कर पुलिस अधीक्षक शिवहर के ईमेल अथवा व्हाट्सएप नंबर पर आज रात्रि 10:00 बजे तक अपना नाम ,उम्र, पता, मोबाइल नंबर, कक्षा , स्कूल ,कॉलेज का नाम स्पष्ट उल्लेख कर भेजने हेतु सूचित किया गया है।सर्वश्रेष्ठ 3 प्रविष्टियों को दोनों श्रेणियों जिसकी (उम्र 16 वर्ष तक एवं वरीय उम्र 23 वर्ष तक) में जिला पुलिस विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त समाज निर्माण की दिशा में जनजागृति लाना है तथा इसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित करनी है।

संवाद सूत्र :रामशरणागत मिश्रजानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.