राज्य सरकार ने लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढाने का फैसला लिया है॥
बोकारो : राज्य सरकार ने लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढाने का फैसला लिया है. इसको लेकर अधिसूचना जारी हो गयी है. सीएम ने ट्वीट में लिखा है कि ‘कोरोना से सं’घर्ष में हमें आप सबके सहयोग से अब तक हमें अपेक्षित सफलता मिली है, पर संघर्ष अभी जारी है. स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का फ़ैसला लिया है. पीछे, समय समय पर लॉकडाउन में दी गयी रियायतें जारी रहेंगी.’ बता दें कि इंटरस्टेट बस सेवा, शॉपिंग मॉल, स्पा, सैलून, होटल, लॉज, धर्मशाला, धार्मिक स्थल, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, सिनेमा हॉल, बार, स्कूल, कॉलेज, ट्रेनिंग और कोचिंग सेंटर पर रोक पहले की तरह जारी रहेगी.

संवाद सूत्र : नितेश वर्मा



Leave a Reply