BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: रमाशंकर सिंह व बिंदा देवी का बैंक मे बंधक रखी हुई मकान एवं जमीन का सांकेतिक अधिग्रहण..

मण्डल कार्यालय मुजफ्फरपुर

दिनांक 26.06.2020 को मुजफ्फरपुर जिला के अंतर्गत मौज़ा सराय सैयद अली गली मे बकाया ऋणी विशाल कुमार व बिनोद कुमार और मौज़ा शेखपुर मे बकाया ऋणी रमाशंकर सिंह व बिंदा देवी का बैंक मे बंधक रखी हुई मकान एवं जमीन का सांकेतिक अधिग्रहण ,सरफेसी एक्ट के तहत पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ले लिया गया है। मौके पर मौजूद मुख्य प्रबन्धक श्री अनील कुमार ने बताया की ऋणियो विशाल कुमार व बिनोद कुमार का पी. एन. बी . की शाखा एल आई सी से और रमाशंकर सिंह व बिंदा देवीका पी. एन. बी . की शाखाजिला परिषद से लाखो से ऊपर का बकाया है और लगातार नोटिस के बावजूद भी बकायदारों द्वारा यह रकम नहीं चुकाया जा रहा है ।

अगर बकायेदार एक सप्ताह के अंदर बैंक की बकाया राशि का भुगतान नहीं करते है तो बैंक द्वारा बंधक संपत्ति की नीलामी कर वसूली प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी ।मौके पर एल आई सी के शाखा प्रबन्धक श्री सतीश पाण्डेय ,मण्डल कार्यालय से वरिष्ठ प्रबन्धक श्री महावीर प्रसाद एवं रिकवरी एजेंसी से श्री रंजन कुमार भी मौजूद थे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.