Breaking NewsDELHISTATE

हरियाणा के रोहतक में 2.8 तीव्रता का भू’कंप! कोरोना काल में 9वीं बार यहां कां’पी धरती…

दिल्ली से सटे हरियाणा में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। National Center for Seismology के मुताबिक, ये झ’टके दोपहर तीन बजकर 32 मिनट के आसपास रोहतक के अलावा कुछ और हिस्सों में आए थे, जबकि इनकी तीव्रता 2.8 रिक्टर स्केल की थी। रोहतक में इस हफ्ते यह दूसरी बार आए भूकंप के झटके थे।
बता दें कि पिछले दो-तीन महीनों में दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में कई मध्य से हल्के स्तर के भूकंप के झटके आ चुके हैं। डेटा के मुताबिक, 12 अप्रैल के बाद से दिल्ली-एनसीआर में खबर लिखे जाने कर 18 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं, जिनमें आठ बार भूकंप का केंद्र रोहतक या फिर उसके नजदीकी इलाकों में था।
बार-बार दिल्ली-एनसीआर में आने वाले इन झटकों को लेकर सवाल उठने लगे थे कि क्या कहीं ये बड़े भूकंप का इशारा तो नहीं? हालांकि, विशेषज्ञ इस बारे में साफ कर चुके हैं कि ऐसे झटके किसी बड़े भूकंप का संकेत नहीं हैं। उनके मुताबिक, धरती के नीचे खासकर दिल्ली के आसपास असामान्य सेस्मिक गतिविधियां फिलहाल नहीं हो रही हैं।

हैदराबाद में National Geophysical Research Institute (NGRI) से जुड़े और दिल्ली में National Centre for Seismology के पूर्व चीफ विनीत गहलोत ने बताया कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। इन हल्के झटकों का संबंध किसी भी बड़े किस्म के भूकंप से नहीं है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली फॉल्ट लाइन्स के तहत नहीं आता है। हालांकि, भूकंप के लिहाज से यह क्षेत्र जोन-4 में आता है।

वहीं, कर्नाटक में बेंगलुरू स्थित Jawaharlal Nehru Centre for Advanced Scientific Research में जियोडिनैमिक्स के प्रोफेसर सीपी राजेंद्रन ने आशंका जताते हुए कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में बड़ा भूकंप आ सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने उनके हवाले से कहा- दिल्ली में फाल्टलाइन्स नहीं है, जो सैंकड़ों किमी तक खिंचकर जाएं। जैसे कि हिमालय वाले क्षेत्र में है, जो कि अपनी उच्च सेस्मिक गतिविधियों के लिए जानी जाती हैं।

Input: Jansatta

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.