नहाने के कर्म मे दामोदर नदी मे डूबने से 13 वर्षीय बालक के मौ’त
बोकारो : बोकारो और धनबाद को जोड़ने वाली तेलमोचो पुल स्थित दामोदर नदी में गुरूवार दोपहर एक किशोर स्नान करने के दौरान बह गया। बहनेवाले किशोर को उसके साथी बचाने का काफी प्रयास किये लेकिन बचा नही पाये। किशोर की पहचान पप्पू कुमार महतो उम्र 13 वर्ष के रूप में हुई है। उसके पिता शुकर महतो, श्यामडीह – निचितपुर, कतरास का रहनेवाला है। वह बुधवार को तेलमोचो ग्राम निवासी चीड़ू महतो का बेटा अमित महतो के तिलक समारोह में आया हुआ था। घटना के सम्बन्ध में पता चला है कि पप्पु गुरूवार को अपने तिन रिस्तेदारों के साथ लगभग 11बजे स्नान करने के लिए दामोदर नदी के फिल्टर प्लान्ट के समीप घाट पर आये थे। इसी क्रम में नहाते हुए वह बह गया। उसे बहते देख उसके साथ आये लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण उसे बचा नहीं पाये।

घट’ना की सुचना पाते ही तेलमोचो सहित पुरे क्षेत्र के लोग इकट्ठा हो गये। स्थानीय लोगों ने पानी में उतरकर उसे खोजने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वे सफल नहीं हो पाये। ग्रामीणों का कहना है कि वह पानी के अन्दर पत्थर में फँस गया होगा या बहाकर दूर ले गया होगा । जिसके कारण बिना गोताखोर के उसे खोज निकालना मुश्किल है। सूचना पाते ही महुदा थाना के एएसआई बंधन तिर्की, संजय मुंडा एवं चास मु. थाना प्रभारी सुभाष पासवान घटनास्थल पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक किशोर का कुछट पता नही चल पाया।
परिजन रहे प’रेशान – डूब’ने की घट’ना के बाद उनके परिजन काफी परेशान रहे, वही उसकी मां का रो रो कर बु’रा हाल था।दो भाइयों में वह बड़ा था।दामोदर नदी में पिछले आठ दिन के भीतर यह दूसरी घटना है.




Comment here