BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

#BOKARO मे मिला कोरोना का एक और नया पॉजिटिव केस…

बोकारो मे मिला कोरोना का एक और नया पॉजिटिव केस।

बोकारो : बोकारो के सेक्टर -9 स्ट्रीट – 14 में दिल्ली से लौटी एक युवती में कोरोना के लक्षण मिले है. 5 दिन पूर्व वह दिल्ली से लौटी है. युवती सर्दी खांसी से ग्रसित थी तब परिजनों ने उसकी जांच करवायी। गुरुवार सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे कोविड – 19 , बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग युवती को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ-साथ पूरे ब्लॉक को कंटेनमेंट जोन में बदलने का काम शुरू कर दिया है. साथ ही युवती के संपर्क में रहे लोगों का भी सैंपल लिया जा रहा है.

बता दें कि बोकारो जिला में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 36 पहुंची. राहत की बात है कि जिले में 27 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. वहीं, 2 लोगों की मौत हो चुकी है. गुरुवार (25 जून, 2020) सुबह तक जिले में 7 एक्टिव केस हैं. जिले में कोरोना संक्रमितों में सबसे अधिक प्रवासी मजदूरों का आंकड़ा है. गत 2 मई, 2020 से अब तक कोरोना संक्रमितों में 18 प्रवासी मजदूर हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.