BIHARBreaking NewsSTATE

#SITAMARHI: कमला गर्ल्स हाई स्कूल में ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच शुरू…

कमला गर्ल्स हाई स्कूल,डुमरा, सीतामढ़ी में ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच शुरू हो गई ।बेल के 5 सदस्य अभियंताओं के द्वारा शुरू किया गया जांच कार्य का अवलोकन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा सहित जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने किया। सीसीटीवी कैमरे एवं पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जांच कार्य शुरू किया गया है, जो अगले कई दिनों तक चलेगा। कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने सभी अधिकारियों कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों का किया थर्मल स्क्रीनिंग।

पूरी जांच प्रक्रिया के दौरान कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। . #मेरावोटमेरा_अधिकार
*सजग रहे,सतर्क रहें,मास्क पहनकर ही बाहर निकले,सदैव सामाजिक दूरी का पालन करे,किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर जिला प्रशसन के नंबर 06226…250316 पर सम्पर्क करें। हमेशा सरकार के दिशा निर्देशों का जरूर पालन करे। हम सब मिलकर ही कोरोना संक्रमण के चेन को रोक सकते है।

संवाद सूत्र : रामशरणागत मिश्रजानीपुर से (क्रेडिट न्यूज़ दशरथ प्रसाद)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.