जिला समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने दिए कई निर्देश.हर घर नल का जल एवं पक्की गली नली योजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण करने का दिया निर्देशजिला स्तरीय टीम गठित कर निश्चय योजनाओं की कराई जाएगी जांच, गड़बड़ी पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई. मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के शत-प्रतिशत लक्ष्य को करें पूर्ण . बीडीओ,सीओ एवं सभी संबंधित अधिकारियों को वर्षापात एवं जल स्तर पर 24 घंटे नजर बनाए रखने का डीएम ने दिया निर्देश तटबंध की 24 घंटे निगरानी एवं उसके मजबूती करण के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
#डीएमअभिलाषाकुमारी शर्मा ने परिचर्चा भवन में जिला समन्वय समिति की बैठक में एजेंडा वार सभी विषयों पर समीक्षा के उपरांत कई दिशा निर्देश दिए। नल जल एवं पक्की गली नाली योजना के समीक्षा के क्रम में डीएम ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण करें साथ ही उसके दस्तावेजों का भी सही तरीके से रखरखाव करेंगे। डीएम ने कहा कि जिला स्तर पर टीम गठित कर सात निश्चय योजना की स्थल जांच करवाई जाएगी एवम गड़बड़ी पाए जाने पर जवाबदेही तय कर कार्यवाई भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के समीक्षा के क्रम में डीएम ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंड शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति करें ताकि इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लाभुकों को प्राप्त हो सके। डीएम ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अंतर्गत दिए गए लक्ष्य के आलोक में स्वीकृति एवं भुगतान कि प्रखंड वार समीक्षा किया। समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में सबसे अच्छा प्रदर्शन सुप्पी प्रखंड का रहा वही सबसे निम्न प्रदर्शन परिहार एवं सोनबरसा का रहा है।

पीएम ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर बस स्टैंड एवं ग्राम पंचायतों में बस स्टॉप का निर्माण किया जाना है इस कार्य हेतु भूमि उपलब्ध करनाअपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखें। गौरतलब हो कि प्रखंड मुख्यालय स्तर पर बस पड़ाव का निर्माण किया जाना है जिसमें कम से कम 1 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी वही पंचायत स्तर पर बस स्टॉप का भी निर्माण किया जाना है जिसके लिए 250 वर्ग फीट भूमि की आवश्यकत।




Leave a Reply