BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

कसमार पुलिस ने सुखदेव गंझू के ह’त्यारोपी वासुदेव गंझू को किया गि’रफ़्तार…


कसमार : बोकारो जिले के कसमार थाना अंतर्गत भुरसाटांड़ निवासी सुखदेव गंझू की हत्या वासुदेव गंझू ने की थी। ह’त्या मे आ’रोपित की पत्नी से सुखदेव का अवैध संबंध का मामला सामने आया है । इस की जानकारी थाना इंचार्ज राजेंद्र चौधरी ने एक प्रेस वार्ता मे दिया । श्री चौधरी ने बताया कि सुखदेव के पुत्र की शिकायत पर कुल 18 लोगों के खि’लाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। चार आरोपितों पुलिस जेल भी भेज चुकी है। अब इस बात की जांच चल रही है कि जेल भेजे गए आरोपियों की इस मामले में कितनी संलिप्तता है। थानेदार ने बताया कि 19 जून की सुबह सुखदेव मवेशी लेकर गांव के निकट के जंगल जा रहा था। उसी समय वासुदेव भी पीछे से कुल्हाड़ी लेकर बकरियों के लिए पत्ता लाने के बहाने जंगल में गया। घर से दो किलोमीटर दूर जंगल में सुनसान जगह पर वासुदेव ने पीछे से चुपके से सुखदेव के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

बार होते ही सुखदेव बेसुध होकर गिर गया। इसके बाद कुल्हाड़ी से कई वार कर घट’नास्थल से फरार हो गया। कई दिनों तक लापता रहने की वजह से पुलिस का संदेह मे उसे हिरासत में लेकर पूछताछ हुई तो हत्याकांड का भेद खुला। हत्यारे के निशानदेही पर सुखदेव की हत्या की गई कुल्हाड़ी को भी पुलिस बरामद कर लिया है॥

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.