तांबा व बैटरी चोरी में चाचा-भतीजा समेत तीन गिरफ़्तार ॥
बोकारो : हरला थाना पुलिस ने तांबा व बैटरी चोरी के अलग-अलग मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार की है। इसमें चाचा-भतीजा भी शामिल है। साथ ही दो मामले में और आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
यह जानकारी सिटी डीएसपी ज्ञान रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार की शाम दी।
बताया कि 10 जून को थानेदार जय गोविद प्रसाद गुप्ता को सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार दो लोग तांबा लेकर जा रहे है। मौके पर एएसआइ तारकेश्वर राम व सुकलाल हांसदा को भेजा गया। टी हटिया मोड़ के पास पहुंची तो यहां बाइक जेएच 09 एम-1141 से 50 किलो ताबा बरामद किया गया। बाइक पर सवार दो आरोपित भाग गया।

जांच के दौरान कुंडोरी बालीडीह निवासी दीवाकर कुमार उर्फ राजा बाबू को पुलिस गि’रफ्तार किया है। राजा ने बताया कि वह अपने चाचा राकेश साव के साथ 10 जून को तांबा लेकर जा रहा था। पुलिस देख वेलोग बाइक छोड़कर भाग गए थे। पुलिस इस मामले में दूसरे आरोपित की तला’श में जुटी हुई है।



Leave a Reply