जिले में भारी वर्षापात संबंधी पूर्वानुमान के आलोक में संभावित बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने परिचर्चा भवन में वरीय पदाधिकारियो,प्रखंडो के नोडल पदाधिकारियो एवम सभी संबंधित विभाग के कार्यपालक पदाधिकारियो के साथ बैठक कर सभी को हाई अलर्ट में रहने का दिया निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि सीतामढ़ी जिले एवं नेपाल क्षेत्र में संभावित भारी वर्षापात के आलोक में बाढ़ से बचाव हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने तटबंधों पर सतत निगरानी रखने के लिए जल संसाधन विभाग की सभी टीमों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है ।डीएम ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तटबंधों के क्षतिग्रस्त भागों की मजबूती करण का कार्य युद्ध स्तर पर करना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार का रेन कट एवं रैट होल को तुरंत पैकिंग कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में भारी वर्षा पात एवं नेपाल के क्षेत्रों में वर्षा होने से जिले के नदियों का जलस्तर में भारी वृद्धि हो सकती है ऐसी स्थिति में सभी तटबंधों का 24 घंटे निगरानी किया जाए ।डीएम ने सिविल सर्जन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सभी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा एवं दवाओं के पर्याप्त भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को खाद्यान्न की उपलब्धता के लिए भी डीएम ने निर्देशित किया ।

डीएम ने सभी प्रखंडों के नोडल अधिकारियों सह वरीय उप समाहर्ता को निर्देश दिया कि सभी अपने अपने प्रखंडों में जाकर तैयारियों का जायजा लेकर रिपोर्ट करें। डीएम ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति के लिए पूरी से पूरी तरह से तैयार रहते हुए मोटरवोट,नावों आदि को पर्याप्त संख्या में सभी चिन्हित स्थानों पर उपलब्ध करा दे। सभी आपदा मित्रो से संपर्क कर उन्हें अलर्ट मोड में रहने के लिए तैयार रखे। डीएम ने कहा कि सभी नोडल पदाधिकारी नावों की मरम्मती, शरण स्थलों की स्थिति आदि का भी अवलोकन कर ले,साथ ही राहत केंद्रों पर उपलब्ध सभी आवश्यक सुविधाओ का भी जायजा लेंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार, एडीएम मुकेश कुमार, एसडीओ कुमार गौरव, जिला परिवहन पदाधिकारी चितरंजन प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा, सिविल सर्जन सीतामढ़ी, अधीक्षण अभियंता बाढ़ नियंत्रण अंचल सीतामढ़ी, कार्यपालक अभियंता बागमती प्रमंडल सीतामढ़ी, कार्यपालक अभियंता बागमती प्रमंडल रुनीसैदपुर ,कार्यपालक अभियंता पीएचडी, सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडो के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

।सजग रहे,सतर्क रहें एवम किसी भी प्रकार के अफवाहों से दूर रहे। नदियों के किनारे एवम जल जमाव वाले क्षेत्रों में नही जाए,किसी भी प्रकार की सहायता एवम सूचना के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06226-250316 पर सम्पर्क करें । *सजग रहे,सतर्क रहें,मास्क पहनकर ही बाहर निकले,सदैव सामाजिक दूरी का पालन करे,किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर जिला प्रशसन के नंबर 06226…250316 पर सम्पर्क करें। हमेशा सरकार के दिशा निर्देशों का जरूर पालन करे। हम सब मिलकर ही कोरोना संक्रमण के चेन को रोक सकते हैं।
संवाद सूत्र : राम शरणागत मिश्र जानीपुर से



Leave a Reply