BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

#SITAMARHI के साजिद अंसारी को बिहार ओलंपियाड के विज्ञान विषय में मिला द्वितीय स्थान…

डीएमअभिलाषा कुमारी शर्मा ने समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मेडल एवम उपहार देकर किया सम्मानित। साजिद अंसारी जयनगर हाई स्कूल, सोनबरसा , सीतामढ़ी का छात्र है जो विज्ञान विषय से बिहार ओलंपियाड में भाग लिया था, जिसमें उसने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

डीएमअभिलाषाकुमारी_शर्मा ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है डीएम के पूछने पर उसने बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। डीएम ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए साजिद को सभी संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

बिहार सरकार द्वारा भी साजिद को ₹25000 नगद एवं एक लैपटॉप भी दिया जायेगा

निश्चित तौर पर साजिद जैसे प्रतिभाशाली छात्र सीतामढ़ी के लिए गौरव है एवं जिले के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा के स्रोत भी है।.सजग रहे,सतर्क रहें,मास्क पहनकर ही बाहर निकले,सदैव सामाजिक दूरी का पालन करे,किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर जिला प्रशसन के नंबर 06226…250316 पर सम्पर्क करें। हमेशा सरकार के दिशा निर्देशों का जरूर पालन करे। हम सब मिलकर ही कोरोना संक्रमण के चेन को रोक सकते है।सीतामढ़ी वेब परिवार साजिद अंसारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है । बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं

राम शरणागत मिश्र जानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.