BIHARBreaking NewsCRIMESHEOHARSTATE

शिवहर जिले में एक युवक का श’व कुआं से हुआ बरामद, चार दिनों से था ला’पता..

शिवहर. शिवहर जिले में एक युवक का शव कुआं से मिला। युवक चार दिन से लापता था। मृ’तक का नाम राज नारायण कुमार है। 22 साल के राज नारायण की शादी होने वाली थी। आज ही उसकी बारात निकलनी थी और सुबह कुएं में उसका शव मिला। शव मिलते ही शादी की तैयारी कर चुके परिवार में कोहराम मच गया। युवक धूमधाम से अपनी शादी करना चाहता था। उसने बाइक खरीदने और बारात में बैंड-बाजा ले जाने की मांग की थी, लेकिन परिजन तैयार न थे।

घटना पिपराही थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 की है। राज नारायण रामलाल दास का बेटा था। घटना की सूचना मिलने पर पिपराही थाना के थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहयोग से श’व को कुआं से बाहर निकाला गया। परिजनों ने युवक की ह’त्या से इनकार करते हुए शव को बगैर पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।

युवक की बारात सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के मधकौल गांव में जानी थी। घर में खुशी का माहौल था। पूजा मटकोर भी हो गया था। मंगल गीत के साथ शादी की तैयारी अंतिम चरण में थी। श’व मिलने से सारी खुशियां मातम मे बदल गईं। चार भाई और एक बहन में यह युवक दूसरे नंबर पर था।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज नारायण धूमधाम से विवाह करना चाहता था, लेकिन परिजन अधिक खर्च करने को तैयार न थे। इसके चलते वह नाराज होकर 4 दिन पहले घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे साथ ही उन्हें उम्मीद थी कि लड़का शादी के दिन लौट आएगा। सोमवार सुबह लाश मिलने से घर में को’हराम मच गया। राज नारायण सिलाई का काम करता था। उसने बारात में बैंड-बाजा ले जाने की बात की थी। इसके साथ ही वह अपाचे बाइक भी खरीदना चाहता था। इसको लेकर 4 दिन पहले घर में परिजनों से विवाद हो गया था।

संवाद सूत्र : रामशरणागत मिश्रजानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.