Breaking NewsMUZAFFARPUR

#MUZAFFARPUR : पोषण जागरूकता अभियान जीविका एवं स्वयंसेवी संस्थाएं समन्वय बना कर सफल बनायें : DM

MUZAFFARPUR : राष्ट्रीय पोषण मिशन एक अभियान है जिसके माध्यम से किशोरियों गर्भवती तथा धात्री महिलाओं पर फोकस के साथ बच्चों में बौनापन, कु’पोषण, खू’न की कमी तथा जन्म के समय कम वजन के स्तर को कम करने का प्रयास करना है। इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय के माध्यम से पोषण जागरूकता को जन जागरूकता तथा जन आंदोलन में परिवर्तित करने का लक्ष्य है। इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए आईसीडीएस, स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचईडी ग्रामीण विकास, कृषि तथा खाद्द सुरक्षा, पंचायती राज तथा जीविका आदि विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाना है।
उक्त बात जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर डॉ चंद्रशेखर सिंह ने राष्ट्रीय पोषण मिशन अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में कही।उक्त बैठक जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में की गई।बैठक में पोषण अभियान के विभिन्न कॉम्पोनेन्ट पर विस्तार से बताया गया और संबंधित विभागों जैसे ग्रामीण विकास विभाग ,पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के समन्वय से पोषण अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया।

बैठक में पूरे साल के कार्य योजना के बारे में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया।आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य प्रत्येक पंचायत में दो केंद्र भवन निर्माण कार्य का लक्ष्य रखा गया जो मनरेगा और icds के समन्वय से बनाया जाएगा। उक्त कार्य से न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा बल्कि आंगनवाड़ी का अपना भवन भी होगा। ज्ञात हो कि पोषण अभियान अंतर्गत कुपोषण में प्रतिवर्ष 2% और एनीमिया में प्रतिवर्ष 3% की कमी लाने का लक्ष्य प्राप्त है।