पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के लिए बेहद ही चिंताजनक खबर आई है। टीम से स्टार स्पिनर शादाब खान समेत दो खिलाड़ियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इंग्लैंड दौरे जाने वाली टीम में चुने गए युवा बल्लेबाज हैदर अली, हासिर राउफ को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
अंडर 19 स्टार हैदर को हाल ही में इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली टीम में चुना गया था। इस दौरे पर वह इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले थे। पाकिस्तान को इंग्लैंड में तीन टेस्ट और इतने ही टी20 मु’काबलों के लिए दौरा करना है। कुछ दिन पहले ही इस दौरे पर जाने वाली 29 सदस्यीय टीम का नाम घोषित किया गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी में शादाब, हैदर और राउफ का नाम है जिनको की कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। सोमवार को बोर्ड द्वारा इन तीनों ही खिलाड़ियों के इस वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी गई।
पीसीबी का मेडिकल पैनल इन तीनों ही खिलाड़ियों के संपर्क में है। इन सभी को सेल्फ आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। इमाद वसीम और उस्मान शिनवारी को भी रावलपिंडी में क्रीन किया गया था इन दोनों का टेस्ट नेगेटिव आया है। ये 24 जून को लाहौर से यात्रा कर पाएंगे।



Leave a Reply