Breaking NewsCelebritiesENTERTAINMENT/FILM

#PATNA: राजधानी में उठी सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को रिलीज और टैक्स फ्री करने की मांग..

पटना. बिहार के युवाओं के दिल की धड़कन और हर दिल अजीज रहे स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म दिल बेचारा (Dil Bechara Movie) को जल्द से जल्द रिलीज करने की मांग उठने लगी है. ये फिल्म बिहार के सभी बड़े पर्दों पर रिलीज किया जाये और बिहार सरकार इस फिल्म को टैक्स फ्री (Tax Free Movie) करे ये मांग है बिहार की सत्ता में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की. लोजपा नेताओं ने पटना में शनिवार को सुशांत सिंह राजपूत की याद में सच्ची श्रद्धांजलि नाम से एक पोस्टर लगाया जिसमें  नेताओं ने अपनी इस मांग को प्रमुखता के साथ उठाया है.


पटना की सड़कों पर लगे पोस्टर्स

पूर्व एमएलसी और लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हुलास पांडेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि वह इस मामले में पार्टी की मांग पर गंभीरता से विचार करें. लोजपा  नेता ने कहा कि सरकार लाखों युवाओं के दिल की धड़कन सुशांत सिंह राजपूत को लेकर पार्टी की यह मांग को मान लेती है तो इससे लाखों युवाओं कि दिल की धड़कन रहे स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत के प्रति ना केवल सच्ची श्रद्धांजलि होगी बल्कि इससे उनके चाहने वालो  को भी सरकार के इस कदम से प्रसन्नता हासिल होगी.
लोक जनशक्ति पार्टी ने की मां
पार्टी प्रवक्ता मोहम्मद अशरफ ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन से बिहार के लोगों को गहरा आघात लगा है और इस बड़ी घटना से उबर पाना फिलहाल मुश्किल है. ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है सुशांत सिंह राजपूत के प्रति हम  सच्चा सम्मान जाहिर करें और अगर हम उनकी फिल्म को टैक्स फ्री कर बिहार के सभी बड़े पर्दे पर रिलीज करते हैं तो इससे बड़ी श्रद्धांजलि और कुछ नहीं होगी.

पटना में पोस्टर लगाते लोजपा नेता
चिराग पासवान कर चुके हैं जांच की मांग
लोजपा बिहार की सरकार में शामिल है और ऐसे में सहयोगी दलों की मांग का सरकार पर क्या असर होता है यह पता आने वाले दिनों में चल सकेगा.  इससे पहले लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहले हो सुशांत की मौत  की जांच की मांग कर चुके हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.