BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: शुरू हो चुका है सूर्य ग्रहण, दोपहर 2.10 बजे के बाद मोक्ष, देखें अद्भुत तस्वीरें…

Surya grahan june 2020 :  साल का पहला सूर्यग्रहण रविवार की सुबह 10:38 शुरू हो गया। इसकी अवधि करीब पौने चार घंटे की। इसका स्पर्श सुबह 10:38 और मोक्ष दोपहर 2.10 बजे होगा। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले यानी शनिवार की रात 10:38 बजे से ही लग गया था। सूतक काल में सभी मंदिरों के पट को बंद कर दिया गया है। पंडितों के मुताबिक, यह ग्रहण पूरे भारत में देखा जा रहा है। हालांकि मुजफ्फरपुर में आसमान में बादल छाए रहने के कारण इसे देख पाना संभव नहीं हो पा रहा है। मान्यताओं के कारण लोग घरों में बंद हो गए है। वहीं मंत्रों का जप कर रहे हैं। 

जगदंबा नगर, बैरिया के आचार्य अभिनय पाठक व उमेश नगर, जीरोमाइल के गुरुदेव नीरज बताते हैं कि यह ग्रहण मृगशिरा, आद्र्रा नक्षत्र और मिथुन राशि में लगा है।

मिल रही जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर में सूर्यग्रहण सुबह 10.38 बजे (10.38 AM) से शुरू हो जाएगा। सूर्यग्रहण मुजफ्फरपुर में 12.25 बजे अपने चरम स्थिति में रहेगा। वहीं, दोपहर 2.10 बजे (2.10 PM) में खत्‍म होगा। इस तरह, मुजफ्फरपुर में सूर्यग्रहण तीन घंटा 32 मिनट की टाइमिंग लेगा। 

छह ग्रह होंगे वक्र अवस्था में

ग्रहण के दौरान छह ग्रह गुरु, शनि, मंगल, शुक्र, राहु और केतु वक्री अवस्था में होंगे। ग्रहों की ऐसी स्थिति से सूर्यग्रहण बहुत ही अधिक प्रभावशाली हो गया है। रविवार को सूर्यग्रहण होने से इस दिन चूड़ामणि महायोग भी बन रहा है। इस दिन स्नान, ध्यान, जप, पूजा-पाठ व दान का कई गुना पुण्य फल मिलता है। ग्रहण स्पर्श के समय स्नान व गायत्री महामंत्र का जाप, मध्य में हवन-पूजन और मोक्ष के समय स्नान व दान का विशेष महत्व बताया गया है।

क्यों खास है यह सूर्यग्रहण

साल का पहला सूर्यग्रहण 21 जून को लग रहा है। यह साल का सबसे बड़ा दिन होता है। इसलिए इसे बेहद खास और दुर्लभ ग्रहण बताया जा रहा है। चकबासु लेन, मिठनपुरा के राजेश सिन्हा उर्फ मुन्ना शास्त्री बताते हैं कि रविवार को लगने वाले सूर्यग्रहण में लोग रिंग ऑफ फायर देख सकते हैं। सूर्य के किनारे वाला हिस्सा प्रकाशित रहेगा और बीच का हिस्सा पूरी तरह चांद की छाया से ढक जाएगा।

नंगी आंखों से न देखें सूर्यग्रहण

जानकारों के मुताबिक, नंगी आंखों से ग्रहण देखने के कारण आंखों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे हमारी आंखें खराब भी हो सकती हैं। सूर्यग्रहण के वक्त उससे निकलने वाली पराबैगनी किरणों के कारण ऐसा होता है। इसलिए सूर्यग्रहण देखने के लिए सोलर फिल्टर चश्मे, दूरबीन, टेलीस्कोप आदि का इस्तेमाल करें।

ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या ना करें

– ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान व जाप करते रहें। ग्रहण खत्म होने पर स्नान-दान करें।

– ग्रहण के समय भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए। बच्चे, रोगी व वृद्ध को इस नियम से मुक्त रखा गया है।

– अपने घरों में बनी खाद्य सामग्री में ग्रहण के दौरान तुलसी पत्र या कुश डालकर रखें। ग्रहण के बाद उसे हटा दें।

– ग्रहण के समय किसी भी तरह के कोई शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.