Breaking NewsCricketSPORTSSTATE

बड़ी खबर : सौरव गांगुली के परिवार में पहुंचा कोरोना वायरस, ए‍क के बाद एक 4 लोग सं’क्रमित…

नई दिल्‍ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) के पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है. अब यह महामारी बीसीसीआई (BCCI) अध्‍यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के परिवार में भी पहुंच चुकी हैं. उनके बड़े भाई इसकी च’पेट में आ गए. राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने बताया कि गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं. यही नहीं स्नेहाशीष की पत्‍नी भी इस महामा’री की चपे’ट में आ गई हैं. हालांकि अभी तक परिवार के किसी सदस्‍य की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है.

नर्सिंग होम के एक सूत्र ने बताया कि उन्‍हें डिस्‍चार्ज किया जाए, या नहीं. यह टेस्‍ट के रिजल्‍ट पर निर्भर करेगा. हालांकि सौरव गांगुली पिछले कुछ दिनों में अपने भाई के संपर्क में आए, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हैं. हालांकि बीसीसीआई अध्‍यक्ष और उनका परिवार पूरी सावधानी रख रहा है. स्नेहाशीष वर्तमान में बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के संयुक्त सचिव हैं. उन्‍होंने अपने समय में बंगाल क्रिकेट टीम का भी प्रतिनिधित्‍व किया था.

रिपोर्ट के अनुसार स्नेहाशीष के सास और ससुर पिछले सप्‍ताह कोरोना की च’पेट में आ गए थे. बिजनेस इनसाइडर ने एक सीनियर अधिकारी के हवाले से लिखा कि चारों ने सेहत संबंधी शिकायत की और सभी में कोविड 19 के ही लक्षण नजर आए. जब वे दूसरे घर में रह रहे थे. वह गांगुली का पैतृक घर नहीं था. टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चारों को ही एक निजी नर्सिंग होम में शिफ्ट कर दिया गया है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.