BIHARBreaking NewsSTATE

सुशांत सिंह राजपूत से जब शादी को कहते थे घरवाले तो मिलता था ये जवाब…

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से उनका परिवार, दोस्त और फैंस सभी गमगीन हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. सेलेब्रिटीज से लेकर फैंस तक हर कोई उनसे जुड़ी यादोंं को शेयर कर रहे हैं. सुशांत की मेहनत और उनके टीवी से बॉलीवुड तक के सफर को लोग याद कर इमोशनल हो रहे हैं. हाल ही में सुशांत का एक वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है. ये वीडियो तब का बताया जा रहा है जब वो आखिरी बार अपने पैतृक निवास स्थान पर पहुंंचे थे और परिवार के लोगों ने उनसे शादी को लेकर सवाल किए थे.

थिएटर से टीवी और फिर फिल्मों का रुख करने वाले सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मूल रूप से बिहार के पूर्णिया के रहने वाले थे. उनकी बात करने के तरीके और लहजे से भले ही वो बिहार के न लगते हो, लेकिन उन्हें अपनी भाषा समझनी और बोलनी आती थी. जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वो उस समय की बताई जा रही है, जब वो आखिरी बार बिहार पहुंचे थे. तब उनके परिजनों ने उनसे उनकी शादी का जिक्र किया था. तब उन्होंने अपने अंदाज में बड़ी सरलता से घरवालों को इसका जवाब दिया था.

वीडियो में महिला उनसे पूछ रही हैं, शादी में सबको ले जाओगे न… इसके जवाब में वो कहते हैं कि पहले लड़की ढूंढ लें… सुशांत कह रहे हैं आप लोग भी ढूंढिए कोई हो तो… इस पर महिला ने कहा कि बिहार की लड़की से कर लोगे. इस पर वो कहते हैं काहे नहीं… इस वायरल वीडियो में सुशांत देसी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. वह घर के आंगन में बैठे नजर आ रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.