BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बड़ी खबर: राष्ट्रपति भवन और PM मोदी के लिए लीची लेकर गए अधिकारी कोरोना सं’क्रमित, ठहरे थे बिहार भवन में…

बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण अपनी रफ्तार से लगातार आगे बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि, ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। अब बिहार में कृषि विभाग के एक सीनियर अधिकारी संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को उनको कोविड केयर सेंटर (क्‍वारंटाइन सेंटर) भेज दिया गया है। मामला मुजफ्फरपुर का है। संक्रमित अधिकारी मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन की ओर से से राष्ट्रपति भवन, पीएम हाउस व अन्य जगहों पर शाही लीची उपहार देने के लिए दिल्ली गए थे। लीची को फ्रीजर वैन से भेजा गया था। वह एक केयरटेकर के रूप में वहां गए थे।

विभागीय जानकारी के अनुसार, कृषि विभाग का उक्‍त अधिकारी मुजफ्फरपुर से ट्रेन से दिल्ली गए थे। वहां से 11 जून को हवाई यात्रा से वापस हुए। 12 जून को सुबह हल्का बुखार आया। पहले तो उनको लगा कि थकान है, लेकिन 13 जून को सुबह सदर अस्पताल आकर जांच के लिए सैंपल जमा कराया। इसकी जांच रिपोर्ट 18 जून की शाम में आई है। इसमें वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

संबंधित अधिकारी ने बताया कि उनके पास पॉजिटिव होने की सूचना कंट्रोल रूम से आई है। प्रशासन की ओर से डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि उनके नजदीकी संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर उनके भी नमूने लेकर जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर से दिल्ली जाने के बाद वह अधिकारी बिहार भवन में ठहरे थे। उनके मुताबिक वहां पर एक कमरे में वे अकेले ही रहे थे। इधर, स्वास्थ्य विभाग उनके परिवार के सदस्यों के नमूने संग्रहित कराने की तैयारी में जुटा है। उनके परिवार में पत्नी सहित पांच सदस्य हैं। सबके नमूनों की जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद उन सबों के भी सैंपल की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट निगेटिव आई तो कोई बात नहीं। यदि पॉजिटिव आई तो उन सबों की जांच होगी। 

Input: Jagran

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.