BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार रेजीमेंट के शहीद कर्नल संतोष बाबू के परिवार को मिलेंगे 5 करोड़ रुपये, CM ने किया एलान

PATNA : भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए बिहार रेजीमेंट के कर्नल बी. संतोष बाबू के परिवार को पांच करोड़ रुपये देने का एलान किया गया है। वहीं बिहार समेत अन्य सभी शहीद जवानों के परिवार को 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे।

तेलंगाना के सीएम केसी राव ने तेलंगाना के शहीद कर्नल संतोष बाबू के परिवार को पांच करोड़ रुपये देने का एलान किया है । साथ ही साथ उनकी पत्नी को क्लास वन ऑफिसर की नौकरी और जमीन देने की भी घोषणा की है। सीएम ने भारत-चीन सीमा पर गलवान में शहीद हुए बाकी 19 जवानों के परिवारों को भी 10-10 लाख रुपये देने का एलान किया है।

संतोष 16 बिहार रेजिमेंट में थे और पिछले डेढ़ साल से भारत-चीन सीमा पर तैनात थे।कमांडिंग ऑफिसर संतोष बाबू तेलंगाना के सूर्यपेट जिले के रहने वाले थे।संतोष अपने पीछे पत्नी, नौ साल की बेटी और चार साल के बेटे को छोड़कर गए हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.