BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

#BOKARO: कोविड-19 के दौरान अनिवार्य सेवा को बा’धित करना अ’पराध: अपर नगर आयुक्त…

कोविड-19 के दौरान अनिवार्य सेवा को बा’धित करना अप’राध: अपर नगर आयुक्त

बोकारो/चास :चास नगर निगम के 111 सफाई मित्र तथा 16 चालक जो विगत कुछ दिनों से हड़ताल पर है को लेकर आज अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा की अध्यक्षता में चास नगर निगम के सभागार में प्रेसवार्ता किया। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि चास इंभाईरो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जो 3R-Management के Concessnaire है, को पूरी प्रक्रिया के तहत कार्य आवंटित किया गया है। यद्यपि कम्पनी निगम के कर्मियों को कार्य करने पर रखने के लिए बाध्य नहीं है, तथापि कार्यालय में पूर्व से कार्य कर रहे 111 सफाई मित्र तथा 16 चालक जो विगत पाँच वर्षो से कम अवधि से स्वच्छता सर्वेक्षण के समय रखे गये थे, उन्हें चास ईभाईरो के साथ कार्य करने हेतु सूची सौंपी गई है।


■ कोविड-19 के दौरान अनिवार्य सेवा को बाधित करना अपराध-
अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा ने कहा कि पाँच वर्षों से अधिक समय से कार्य करने वाले एक भी कर्मी को प्रतिनियुक्त नहीं किया गया है, बल्कि वे पूर्व की तरह निगम में ही संशोधित दैनिक पारिश्रमिक पर अस्थायी तथा अन्य आवंटित कार्य करते रहेंगे। परन्तु ऐसे कर्मियों के द्वारा कार्य में बाधा पहुँचाना तथा अन्य कर्मियों को कार्य से रोकने जैसी कार्रवाई किया जाना सरकारी कार्य में बाधा के साथ-साथ कोविड-19 के दौरान अनिवार्य सेवा को बाधित करना अपराध की श्रेणी में आता है।
■ अनुशासनहीनता के कारण सीधे कार्रवाई करने को कहा-
अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा ने कहा कि कुछ कर्मी लगातार किसी के बहकावे में आकर ऐसा कर रहे है, जो न तो निगम के हित में है। ऐसे कर्मियों की पहचान कर इनके विरूद्ध कार्य में बाधा डालनेे एवं दूसरे को उकसाने तथा अनुशासनहीनता के कारण सीधे कार्रवाई की जा सकती है।
■ निगम हित में कार्य पर वापस आ जाए-
अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा ने चास नगर निगम के सफाई मित्रो एवं चालको से अनुरोध किया कि जिन सफाई मित्रो तथा चालको को Solid Waste Management कार्य हेतु 3R के साथ संलग्न नहीं किया गया है, वे निगम हित में कार्य पर वापस आ जाए जाँच अन्यथा अनिवार्य सेवा प्रारंभ करने हेतु उन्हें कार्य से वंचित करते हुए नये सिरे से नियुक्ति हेतु निगम बाध्य होगा। जिन्हें प्रतिनियुक्त किया गया है उन्हें दैनिक पारिश्रमिक पर बिना किसी नियुक्ति की प्रक्रिया का पालन किये विज्ञापन के बिना अनुशंसा के आधार पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिनकी 5 वर्ष की अवधि भी अब तक पूर्ण नहीं हुई है। इसके बावजूद उन्हें नियम की सारी शर्ते पर उतना ही दैनिक परिश्रमिक ,च्थ् तथा मेडिकल के साथ स्थानान्तरित किया जा रहा है, यदि वे कार्य करने के इच्छुक नहीं है, तो उन्हें कार्य के लिए बाध्य भी नहीं किया जा सकता है, परन्तु निगम द्वारा Solid Waste Management का कार्य नहीं किए जाने के कारण निगम में कार्य पर रखना अब सभंव नहीं है।
बोर्ड द्वारा प्रत्येक वार्ड में 4 से 6 सफाई मित्र रखे जाने का प्रावधान किया गया है। परन्तु वर्तमान में सफाई मित्र की कुल संख्या औसत प्रतिवार्ड 08 से अधिक है। इस कारण से भी राजस्व हित में इतने अधिक सफाई मित्र को कार्य पर रखना नियम संगत नहीं है। कार्य पर वापस नहीं आने पर नियमित सफाई की आवश्यकता को देखते हुए निगम शीघ्र ही वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए सफाई का कार्य कराया जायेगा, इसमें बाधा डालने के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
प्रेसवार्ता के दौरान अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा, कार्यपालक पदाधिकारी -सह- अंचल अधिकारी चंदनकियारी श्री मनोज कुमार, टीम पीआरडी के श्री अरविंद कुमार, श्री आशुतोष कुमार सहित विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.