BANKABIHARBreaking NewsCRIMESTATE

Breaking: बालू माफिया से ग्रामीणों की झ’ड़प, फेंके गए 100 ब’म और सैकड़ों राउंड हुई फा’यरिंग..

BANKA:   जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और बालू माफियाओं के बीच झड़प हो गई. देखते ही देखते दोनों तरफ से करीब 100 ब’म फेंका गया. इस दौरान सैकड़ों रा’उंड दोनों तरफ से फा’यरिंग और रोड़ेबाड़ी हुई. यह घ’टना बांका के मजलिशपुर की है.

दो गांव हो गए सामने -सामने

बताया जा रहा है कि नदी किनारे जमीन पर माफिया बालू डंप कर रहे थे. ग्रामीणों ने माना किया, लेकिन वह नहीं माने. जिसके बाद विवाद हो गया. बालू माफियाओं के गांव से भी लोग पहुंच गया. जिसके बाद मजलिशपुर और नवटोलिया गांव के लोग आमने सामने हो गए. इस दौरान कोई बम फेंक रहा था तो कोई फायरिंग कर रहा था. इसके बाद जो लोग बचे थे वह रोड़ेबाजी कर रहे थे.

दोनों तरफ से कई घाय’ल

एक पक्ष यानी नवटोलिया के तीन लोगों का इलाज पुलिस करा रही है, वहीं दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग जख्मी हैं जो पुलिस के डर से फरार हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस पहुंची. लेकिन आरोपी डर से फरार हो गए. एसडीपीओ और एसडीएम घटना स्थल पर कैंप कर रहे हैं. तनाव का माहौल बना हुआ है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.