BIHARBreaking NewsMUZAFFARPUR

#MUZAFFARPUR: अब रेलकर्मी के बेटे ने फां’सी लगाकर की खुदकु’शी, कई दिनों से डिप्रेशन में था…

मुजफ्फरपुर में काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर के रेलवे कॉलोनी के पास में रेलकर्मी हरिशंकर चौधरी के पुत्र नवजीत उर्फ गुंजन ने फां’सी लगाकर खुदकु’शी कर ली. जानकारी के अनुसार, लड़का करीब काफी समय से डिप्रे’शन में चल रहा था. उसका इलाज भी एक डॉक्टर के पास चल रहा था. इसके बावजूद उसने खुदकु’शी कर ली.

घ’टना को लेकर परिजनों ने यह बताया कि सुबह अचानक घर के बाहर एक पेड़ में उसकी ला’श लटकी थी. जिसके बाद हड़’कंप मच गया. आनन- फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को क’ब्जे में लेकर पोस्टमा’र्टम के लिए भेज दिया.

वहीं पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मा’मला खुदकु’शी का सामने आ रहा है. इधर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Input: Livecities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.