Breaking NewsCelebritiesENTERTAINMENT/FILM

सुशांत सिंह राजपूत से बिछड़कर उनके PET डॉग का है बु’रा हाल, मनवीर गुर्जर ने शेयर की तस्वीरें…

सुशांत सिंह राजपूत का यूं इस तरह इस दुनिया से चले जाना हर किसी को द’र्द दे गया है। उनका परिवार, उनके अपने, दोस्त, इंडस्ट्री के लोग, फैन्स सभी इस खबर से अंदर तक हिल गए हैं। ‘बिग बॉस 10’ के विनर मनवीर गुर्जर ने इसी से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि उनके PET डॉग Fudge का भी अपने मालिक से बिछड़कर बहुत बुरा हाल है। कहते हैं कि जानवर इंसानों से कहीं ज्यादा इमोशनल होते हैं और यह सच है।

मनवीर ने सुशांत के इस PET डॉग की दिल छू जाने वाली तस्वीर पोस्ट की है। इस कोलाज तस्वीर में एक तरफ तो सुशांत का ब्लैक लैब्राडोर उनसे मस्ती करता दिख रहा है, वहीं दूसरी तस्वीर में वह काफी उदास बैठा है, जैसे अब भी वह ऐक्टर के लौटने का इंतजार कर रहा हो। एक और तस्वीर में वह फोन लिए बैठा दिख रहा है।

ये तस्वीरें बहुत ही मार्मिक हैं, जिसे देखकर साफ पता चल रहा है कि वह सुशांत के जाने पर किस कदर टूटा हुआ है। मनवीर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, ‘भाई, सुशांत सिंह राजपूत…कोई और न सही ये तो तेरी वैल्यू आज भी करता है।’

इसके अलावा फेमस फोटोग्राफर विरल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें Fudge के हाथ में फोन है जिसपर सुशांत की तस्वीर नजर आ रही।

बता दें कि सुशांत ने 14 जून को अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्मह’त्या उन्होंने क्यों की इसका पता तो नहीं चल सका है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। पुलिस इस मामले में उनके दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ में जुटी है और मामले की तह तक जाने की हरसंभव कोशिश में लगी है। इस केस में अबतक करीब 10 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। आज उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी मुंबई पुलिस ने तलब किया है। इससे पहले सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से कल पुलिस ने 7 घंटे तक पूछताछ की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.