Breaking NewsNational

भारत-चीन झ’ड़प: शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के पिता बोले- चीन को जवाब मिलना चाहिए…

पालमपुर (कांगड़ा). पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी (Galwan Valley) में चीन और भारत की सेना के आमने-सामने के सं’घर्ष में भारतीय सेना (Indian Army) के एक अधिकारी समेत 20 जवानों की मौत हुई है. भारत और चीन की विवादित सीमा पर दशकों बाद पहली बार किसी की जान गई है.

घटना से सारा देश दुखी और आहत

इस घटना पर कारगिल हीरो शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के पिता डॉ. एनके कालिया ने कहा कि इस घटना से सारा देश दुखी और आहत है. इतिहास देखा जाए तो हमारे दो पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान पर विश्वास नहीं किया जा सकता है. इनके मन में भारत को नुकसान करने की हमेशा सोच रहती है और जो भी यह कार्य करते हैं. हमेशा भारत को नु’कसान देने वाला ही करते हैं. गलवान में हुई घ’टना दु’र्भाग्यपूर्ण व दु:’खद है.

चीनी सामान का हो बहिष्कार
डॉ. एनके कालिया ने भारत सरकार से हमारी अपील है करते हुए कहा कि चीन को ऐसा जवाब देना चाहिए कि उसके लिए सबक हो. जहां भारत चीन से अलग-अलग स्तर की वार्ता कर रहे हैं और दूसरी दूसरी तरफ घिनौनी हरकतें कर रहा है. डॉ. कालिया ने कहा कि हम भारतीयों को प्रण कर लेना चाहिए कि चीन के सामान का कम से कम इस्तेमाल करना है, जिससे भारत को चीन से कम से कम आयात करना पड़ेगा. अगर ऐसा कदम सरकार और हम लोग लेते हैं तो चीन के लिए यह अप्रत्यक्ष सबक होगा. बता दें कि सौरभ कालिया करगिल वार में शहीद हो गए है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.