बेला पावर स्टेशन के बेला टाउन इलाके में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। कन्हौली मठ का इलाका प्रभावित रहेगा। सिकंदरपुर पावर स्टेशन क्षेत्र में 11 केवीए जर्जर तार बदलने को लेकर सुबह 10 से शाम चार बजे तक, गरीब स्थान एवं काली मंदिर इलाके में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक, चंदवारा पावर स्टेशन क्षेत्र में 11 केवीए जेल-2 फीडर में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक, चूनाभट्टी रोड में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बा’धित रहेगी।
बोचहां में 33 केवीए फीडर में जर्जर तार बदलने को लेकर सुबह सात से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। बोचहां एवं कटरा प्रखंड का अधिकांश इलाका प्रभावित रहेगा। एसकेएमसीएच शाखा क्षेत्र में 11 केवीए उमानगर फीडर की बिजली सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। राघोपुर, टरमा, बखरी, पटियासा आदि इलाका प्रभावित रहेगा। बिजली बंद रहने से हुई परेशानी जिले में मड़वन, बोचहां, मीनापुर आदि इलाके में कई घंटे बिजली बंद रहने से लोगों को गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बेला स्थित श्यामनंदन सहाय कॉलेज के पीछे जनकपुरी, अवधपुरी आदि मोहल्ले में काफी देर तक बिजली गुल रही। वहीं मड़वन के रामपुरसाह चिकनौटा में पांच घंटे से अधिक देरी तक आपूर्ति बाधित रही। रोहन कुमार ने बताया कि प्रतिदिन दिन में दो से चार घंटे बिजली काटी जा रही है। मीनापुर मुकसूदपुर के विजय पटेल ने सुबह 10 बजे से ही शाम तक बिजली बंद रहने की जानकारी दी।

मड़वन में बिजली की आख मिचौनी से प’रेशान उपभोक्ता
मड़वन प्रखंड क्षेत्र के लोग कई दिनों से बिजली की आख मिचौनी से परेशान हैं। लोगों को समझ में नहीं आ रहा कि बिजली विभाग आखिर गर्मी में ही क्यों मेंटेनेंस करा रहा है। प्रचंड गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। इस दौरान बिजली के नहीं रहने के कारण परेशानी दोगुनी हो जा रही है। कर्जा के सुशील कुमार, परतापुर के प्रेम कुमार, पंकज कुमार आदि ने बताया की बिजली नहीं रहने के कारण छोटे-छोटे कल कारखाने बंद रहते हैं। मोबाइल आदि चार्ज करना भी मुश्किल हो गया है ।



Leave a Reply