Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

सुशांत अकेले नहीं हैं, इससे पहले साहिल खान हुए थे बॉलीवुड गैंग के शि’कार…

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद अब बॉलीवुड का काला सच सामने आ रहा है.एक-एक कर के बॉलीवुड के एक्टर खुद सामने आ कर इस मामले पर बोल रहे हैं. कंगना रनौत, रवीना टंडन, शेखर कपूर के ट्वीट ने इस मामले को और हवा दे दिया है. तमाम सेलेब्स पोस्ट करके बॉलीवुड में खुद के साथ हुए अन्यायों की कहानी शेयर कर रहे हैं.

फिल्म स्टाइल से मशहूर हुए एक्टर साहिल खान ने भी एक पोस्ट करके अपनी कहानी शेयर की है और सलमान खान व शाहरुख खान पर हमला बोला है.साहिल ने स्टारडस्ट मैगजीन का वो कवर पेज शेयर किया है जिसमें उनकी तस्वीर शाहरुख खान और सलमान खान के साथ छपी थी. उनकी तस्वीर के नीचे लिखा गया था कि शहर में एक नया खान आ गया है.

इस कवर पेज को शेयर करते हुए साहिल ने लिखा, “बहुत कम लोगों के साथ जिंदगी में ऐसा होता है कि अपनी पहली फिल्म स्टाइल के बाद इंडिया के टॉप फिल्म मैगजीन के कवर पर, दो इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ हो… मगर उनमें से एक सुपरस्टार को बहुत बुरा लगा. जबकि मैं तो नया था, उनका फैन था, कमजोर था.”साहिल का मानना है कि शायद उनकी लोकप्रियता से दोनो ही खान परेशान हो गए थे.उन्हें डर था कि साहिल उनकी जगह ले लेंगे.

साहिल ने आगे लिखा कि “फिर भी वो मुझे कई बार साइड रोल के लिए बुलाते रहे, टीवी शो के लिए भी बुलाते रहे और फिर कई फिल्मों से मुझे निकलवा दिया, नाम बड़े और दर्शन छोटे, गेस करो कौन?? इस पोस्ट को डालने के बाद उन्होंने लिखा कि मुझे आज उनसे जरा सा भी फर्क नहीं पड़ता क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत ने उनका सच्चा असली चेहरा दिखा दिया. दुनिया के वो लोग नई टैलेंट्स से कितना डरते हैं. साहिल ने सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि 20 साल में जॉन अब्राहम के अलावा कोई नहीं आया इंडस्ट्री में बड़ा स्टार क्योंकि कोई आने ही नहीं देता, इस बारे में सोचिएगा.”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.