BIHARBreaking NewsSTATE

बिहटा पहुंचा शहीद सुनील कुमार का श’व, भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा बिहटा, श’हादत का बदला लेने की माँग…

बिहटा पहुंचा शहीद सुनील कुमार का श’व, भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा बिहटा, श’हादत का बदला लेने की माँग
लद्दाख में चीनी सैनिकों से देश की सुरक्षा करने के दौरान शहीद हुए जवान सुनील कुमार का पा’र्थिव शरीर गुरूवार को उनके गांव पहुंचा. बिहटा के तारानगर में शहीद सुनील कुमार का शव जैसे ही पहुंचा लोग वहां भारत माता की जय के नारे लगाने लगे.
आपको बता दें कि बुधवार को बिहार के इस सपूत को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर यादव, श्रवण कुमार, विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, स्थानीय सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा, जाप प्रमुख पप्पू यादव समेत सुनील के गांव के कई लागों ने पुष्पचक्र अर्पित किए. उनके अलावा बीआरसी के कई वरीय अधिकारी, पटना के डीएम कुमार रवि व एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने भी शहीद को श्रृद्धांजलि दी थी.

सुनील की शहादत पर बड़े बेटे ने कहा मुझे पिता की शहादत पर गर्व है. शहीद सुनील के बेटे आयुष और बड़े भाई की आंखों में गुस्सा था. बेटे को जहां मलाल हो रहा था कि पिता का साया उठ गया वहीं उसे इस बात के लिए गर्व भी हो रहा था पिता ने देश की सुरक्षा करने में अमर हो गए. आयुष ने कहा कि मुझे पिता की शहादत पर गर्व है वहीं बड़े भाई अनिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे छोटे भाई की शहादत का बदला लें.

आपको बता दें शहीद सुनील कुमार के शव का स्वागत बिहटा के युवाओं ने 400 मीटर के तिरंगे के साथ किया. फिलहाल शहीद के शव को परिजनों को आर्मी के अधिकारियों ने सौंप दिया है.

जिसके बाद इसके बाद आर्मी के जवान शव को लेकर मनेर के हल्दी छपरा जाएंगे जहां पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ-साथ तमाम आगे की प्रक्रिया की जाएगी. वही जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी के साथ साथ आर्मी के भी अधिकारी मौजूद हैं.

   संवाद सूत्र: राम शरणागत मिश्र जानीपुर से

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.