BIHARBreaking NewsPATNASTATE

चिराग पासवान- सुशांत के आत्मह’त्या के दो’षियों को मिले स’जा, महाराष्ट्र सरकार से CM नीतीश करें बात…

बिहार के एक नायक जो अपने अभिनय के कारण पूरे देश में लोकप्रिय थे. तीन दिन पूर्व उनकी दुखद मृत्यु, आत्महत्या करने के कारण हुई. इस घटना से ना सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरे देश में शोक की लहर है. उनके परिवार के कुछ सदस्यों से लगातार सम्पर्क में हूं. उनकी आत्महत्या करने के बाद उनके करीबियों में इसके पीछे छिपी साजिश कि ओर इशारा किया है.

सभी का मानना है कि भारतीय फिल्म जगत में पनप रहे गुटबदी (Groupism) का शिकार हुए व कईयों ने कहा कि हरी होने के कारण गुटबंदी(Groupism) कर निर्माताओं ने उनका बहिष्कार कर दिया. जिसके कारण उन्हें आत्महत्या करना पड़ा. पिछले तीन दिनों से प्रिन्ट मिडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व सोशल मीडिया पर भी इसी तरह की चर्चा सुर्खियों में बनी हुई है.

स्व. सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का करीबी होने के नाते इतना जरूर जानता हूं कि वह एक साफ़ दिल के मेहनती और प्रतिभाशाली व्यक्ति थे. भविष्य में कभी किसी युवा बिहारी के साथ ऐसी घटना ना घटे उसके लिये लोक जनशक्ति पार्टी मांग करती है कि बिहार सरकार इस मामले में हस्तक्षेप कर महाराष्ट्र सरकार से बात कर इस मामले की गम्भीरता से जांच करवाए और यह महाराष्ट्र सरकार से उन सभी पर भी कार्यवाही करने को गुटबंदी(Groupism) कर छोटे शहर से आए प्रतिभावान लोगों को आगे बढ़ने से रोकते हैं.

सुशांत सिंह राजपूत को प्रतिभाशाली होने के बावजूद ना सिर्फ आगे बढ़ने से रोका गया बल्कि उस युवा को इतना मजबूर कर दिया गया कि उन्होंने जिंदगी से हार मानकर आत्मह’त्या कर ली. इस घ’टना से ना सिर्फ उनके प्रशसंक दु’खी हैं बल्कि आक्रोशित भी हैं. लोक जनशक्ति पार्टी की कार्यकर्ताओं ने भी इस विचलित करने वाली घटना के प्रति अपना दु’खः आ’क्रोश जताया है.

अपने माता-पिता व घर परिवार को छोड़ बिहार के युवा दूसरे प्रदेशों में अपने सपने को पूरा करने जा हैं. मुझे लगता है कि उन प्रदेशों में यह सुरक्षित रहें. ये जिम्मेदारी भी बिहार सरकार की है. इस विषय में तत्परता से जांच कराकर दो’षियों को स’जा दिलाई जाये, ताकि ना सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिले बल्कि दूसरे प्रदेशों में रह रहे बिहारियों का विश्वास बिहार सरकार पर और मजबूत हो.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.