India China Border News : भारत-चीन सीमा पर हिं’सक झ’ड़प में शहीद हुए भारतीय जवानों को लेकर जिले के लोगों में उबाल है। चीन के खि’लाफ प्र’दर्शन करने के साथ ही चीनी सामान के बहिष्कार को लेकर भी आवाज बुलंद हो गई है। बुधवार को शहर में जगह-जगह प्रदर्शन किए गए। चीनी राष्ट्रपति के पुतले फूंके गए। लोगों ने कहा कि हम सैनिकों की शहादत और वीरता को नमन करते हैं।
वीर सपूतों को किया नमन
प्रधान डाकघर में राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ ने अपने स्थापना दिवस पर वीर शहीदों को स्मरण करते हुए उनकी शहादत को नमन किया। सभी अभिकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। मौके पर मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ओम नारायण भी मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिशुरंजन ने की। इधर, वंदे मातरम् सेवा मंच की ओर से भारत माता नमन स्थल पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें अध्यक्ष राजीव सत्यम्, अर्जुन गुप्ता, संजीव, अमित कश्यप, विकास विराज, सूरज सिंह आदि थे।
मिशन भारती ने जताया शो’क
मिशन भारती रिसर्च इंफॉर्मेशन सेंटर की ओर से शोक सभा हुई। सबने दो मिनट का मौन रखकर उन जवानों की आत्मा की शांति, भारत की एकजुटता और चीन को सद्बुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसमें साहित्यकार डॉ.संजय पंकज, अविनाश तिरंगा, मुकेश त्रिपाठी ,सोनू सिंह, समरजीत, विश्वजी, चैतन्य चेतन, कुमार राहुल, खुशबू, सचिन, श्यामल आदि भी थे।
शहीद जवानों को मिले समुचित सम्मान
स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार मंच के अध्यक्ष व जॉर्ज विचार मंच के प्रदेश महामंत्री हरिराम मिश्र ने सरकार से शहीद जवानों को समुचित सम्मान दिए जाने की मांग की है। कहा है कि उनके परिवार को 50 लाख रुपये अनुदान और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। मौके पर लोगों ने चीनी उत्पाद का बहिष्कार कर उनकी आर्थिक स्थिति को कमजोर करने का भी संकल्प लिया।

चीनी राष्ट्रपति का जलाया गया पुतला
Sushant Singh Rajput Death : कंगना, सुशांत के पिता को बनाया गवाह, बिहार में सलमान , करण, एकता कपूर पर आइपीसी की धारा 306, 504, 506 व 109 के तहत मुकदमा
Sushant Singh Rajput Death : कंगना, सुशांत के पिता को बनाया गवाह, बिहार में सलमान , करण, एकता कपूर पर आइपीसी की धारा 306, 504, 506 व 109 के तहत मुकदमा
यह भी पढ़ें
एक प्रयास मंच की ओर से बहलखाना रोड, पुरानी गुदरी में चीनी राष्ट्रपति का पुतला जलाया गया। चीनी सामान के बहिष्कार का संकल्प भी लिया गया। इसमें मंच के संजय रजक, गणेश महतो, प्रिंस, पवन, रोहित, अर्जुन, सन्नी, राज कुमार आदि थे।
पूर्व सैनिकों ने भी चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका
गलवन घाटी में सैनिकों की मौत पर पूर्व सैनिकों में भारी आक्रोश है। भूतपूर्व सैनिक संघ ने भगवानपुर गोलंबर के पास राष्ट्रपति का पुतला फूंका। पूर्व सैनिक संघ मुजफ्फरपुर, एयर फोर्स एसोसिएशन तथा भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के साथ कई सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और भगवानपुर पंचायत के मुखिया राजकुमार ठाकुर शामिल हुए। उपस्थित जन समूह ने चीनी सामान के बहिष्कार का निर्णय लिया और जमकर चीन विरोधी नारे लगाए।
मौके पर पूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, संयोजक मनोज कुमार सिंह, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय कुमार ठाकुर, प्रकाश कुमार बब्लू, राम नरेश ठाकुर, जयशंकर प्रसाद सिंह, वीरेंद्र मिश्रा, कमांडो जयप्रकाश सिंह, अवधेश चौधरी, विश्वेश्वर सिंह, अधिवक्ता अजय कुमार, आरपी सिंह, रम्भू कुमार, एचके ठाकुर, सुधीर कुमार, संतोष चौधरी, संतोष कुमार शुभम, मिथिलेश पांडेय, रमेश ठाकुर, ललन तांती, आनंद कुमार, नवीन कुमार, जितेंद्र कुमार, एचएस पांडेय, पीयूष राज, प्रितेश ठाकुर, प्रभाकर कुमार सिंह, बबलू कुमार, प्रिय रंजन, अधिवक्ता मुकेश ठाकुर, शशि रंजन आदि मौजूद थे।



Leave a Reply