BIHARBreaking NewsSTATE

देश कभी नहीं भूलेगा वीर जवानों की कुर्बानी- उपमुख्यमंत्री

पटना 17.06.2020

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लद्दाख में चीन के सैनिकों के साथ हिं’सक झ’ड़प में भारत के 20 सैनिकों के शहीद होने की घट’ना को लेकर पूरे देश के साथ बिहार के लोगों में भी गु’स्सा है। शहीद सैनिकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रगट करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों ने कर्तव्य के पथ पर असीम साहस और शौर्य का प्रदर्शन कर पूरे देश को गौरवान्वित किया हैं। इन सैनिकों ने भारतीय सेना की वीरता की परम्परा का निर्वाह करते हुए अपनी जानें कुर्बान की, जिसे यह देश कभी नहीं भूलेगा। अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि सभी शहीद जवानों के परिजनों के साथ हम सबकी गहरी संवेदना है।

उन्हांेने कहा कि कोरोना महामारी का जिस तरह से भारत सूझबूझ के साथ डट कर मुकाबला कर रहा है और आत्मनिर्भर भारत अभियान से देश को सशक्त करने की मुहिम शुरू की है, उससे चीन बौखला गया है। दरअसल कोरोना महामारी के आंकड़े व तथ्यों को छुपाने को लेकर पूरी दुनिया में बदनाम हो चुका चीन सीमा विवाद को हवा देकर दुनिया का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।

भारत युद्ध नहीं बुद्ध की धरती है, संयम बरतेगा, मगर किसी के सामने कभी झुकेगा नहीं। शहीद जवानों ने अपनी वीरता से भारत के स्वाभिमान का जो आदर्श स्थापित किया, उसका साफ संदेश है कि दुश्मन की आक्रमकता हमें कतई बर्दाश्त नहीं है।

=============

अवधेश ना. सिंह को परिषद का सभापित मनोनीत
करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद-सुशील मोदी

पटना 17.06.2020

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ सदस्य अवधेश नारायण सिंह को बिहार विधान परिषद का सभापति मनोनीत होने पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है।

श्री मोदी ने कहा कि दूसरी बार श्री सिंह को बिहार विधान परिषद का सभापति बनाया गया है। इसके पूर्व अगस्त, 2012 से मई, 2017 तक वे परिषद के सभापति का दायित्व संभाल चुके हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि अनुभवी श्री सिंह का यह नया कार्यकाल भी पूर्व की भांति सफल रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.