Breaking News

सुशांत के सपने को साकार करेगी उनकी टीम, लांच करने जा रही एक वेबसाइट…

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद अब  उनके सपनो को पूरा करने के लिये उनकी टीम ने सुशांत के विचार और आईडिया शेयर करने के लिए selfmusing.com वेबसाइट लॉन्च की है. Self Musing सुशांत का सपना था.

सुशांत सिंह राजपूत की टीम ने वेबसाइट की अनाउंसमेंट को लेकर उनके फेसबुक पेज पर लिखा कि वो हमसे दूर चला गया लेकिन अभी भी हमारे बीच जिंदा है. #SelfMusing शुरू कर रहे हैं. आप जैसे प्रशंसक सुशांत के लिए वास्तविक “गॉडफादर” थे. जैसा कि उनसे वादा किया गया था, इस स्पेस को उनके सभी विचारों, शिक्षाओं, सपनों और इच्छाओं में परिवर्तित करना. हां, हम सभी पॉजिटिव एनर्जी को यहां डाल रहे हैं. जिन्हें वो अपने पीछे छोड़ गए हैं.#AlwaysAlive #BestofSSR.

फिलहाल ये वेबसाइट डेवलपिंग स्टेज पर है, जिसमें अभी सिर्फ होम पेज है. इसी के साथ डिस्क्रिप्शन में लिखा है- सुशांत सिंह राजपूत एक भारतीय अभिनेता, डांसर, उद्यमी और परोपकारी व्यक्ति थे. # SelfMuse उनका जुनून था. जैसा कि उनसे वादा किया गया था, ये एक ऐसा स्थान है जिसमें उनके सभी विचार, सीख और इच्छाएं होंगी. वो चाहते थे कि लोग इन सब के बारे में जानें.

आपको बता दें की सुशांत सिंह  राजपूत के 50 सपने थे जिसे उनहोंने  इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. बताया जा रहा है कि उनमे से कुछ सपने को उन्होंने पूरा कर लिया था कुछ अधूरे रह गए.सुशांत की खासियत ये थी की उनके कुछ शार्ट टर्म गोल होते थे जिसे वो पूरा करते थे. लेकिन अब वो हमरे बीच नही रहे. उनकी मौत से उनके परिवार और प्रशंसकों को गहरा सदमा लगा है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.