आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना सं’क्रमित पाए गए हैं. कई दिनों से बीमा’र चल रहे रघुवंश प्रसाद सिंह को बीते कल पटना के एम्स में भर्ती कराया गया था. जहां जांच में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है.
रघुवंश प्रसाद सिंह को छाती में द’र्द, सर्दी-खां’सी के साथ सांस लेने में तक’लीफ हो रही है. पटना एम्स में भर्ती होते ही डॉक्टरों की टीम ने कोरोना संक्र:मण की आंशका को देखते हुए उन्हे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया. जिनका सैंपल जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है.

रघुवंश प्रसाद सिंह आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. उन्हें पार्टी में सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का करीबी माना जाता है. कोरोना सं’क्रमित पाया जाने के बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की कोरोना जांच तय है. इसका असर विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी पड़ेगा.
Input: Livecities



Leave a Reply