नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) की कालका जी विधानसभा से विधायक आतिशी (Atishi) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. आतिशी ने बताया कि 16 जून को उन्होंने सर्दी खां’सी के लक्षण नजर आने के बाद कोरोना टेस्ट कराया था. उसकी रिपोर्ट आज 17 जून को पॉजिटिव आई है. फिलहाल आतिशी को हल्के लक्षण हैं और उन्होंने ख़ुद को अपने घर में क्वारंटाइन (home quarantined) कर लिया है.

दरअसल, आतिशी कोरोना के मामलों को लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट के साथ काम कर रहीं थीं. 11 जून को हेल्थ डिपार्टमेंट के एक अधिकारी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद 11 जून को ही आतिशी ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था. आतिशी के अलावा अक्षय मराठे को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.



Leave a Reply