Breaking NewsNational

चीनी सैनिकों से हुई झ’ड़प में शहीद हुए जवानों के नाम आए सामने, देश को आप पर है गर्व…

नई दिल्ली. लद्दाख सीमा (Ladakh Lac Border) पर भारत (India) और चीन (China) के सैनिकों के बीच हुई हिं’सक झ’ड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए जबकि चीन के 45 सैनिक गंभीर रूप से ह’ताहत बताए जा रहे हैं. लद्दाख में हुई हिंस’क झ’ड़प के बाद से दोनों देशों के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इसी बीच भारतीय सेना की ओर से चीन के ह’मले में शहीद हुए जवानों की लिस्ट जारी कर दी गई है.

लद्दाख सीमा पर चीन के साथ भारतीय सैनिकों की हिंसक झड़प में शहादत देने वाले कर्नल संतोष बाबू के साथ 19 और जवान शहीद हुए हैं. इसमें नायब सूबेदार सतनाम सिंह और मनदीप सिंह के साथ बिहार रेजिमेंट के 12, पंजाब रेजिमेंट के तीन, 81 एमपीएससी रेजिमेंट का एक और 81 फील्ड रेजिमेंट का एक जवान शामिल है.

चीन के साथ हिं’सक झ’ड़प में शहीद हुए जवानों के नाम

बिहार रेजिमेंट –
– कर्नल बी संतोष बाबू

– नायब सूबेदार सतनाम सिंह
– नायब सूबेदार मनदीप सिंह
-नायब सूबेदार नंदू राम सोरेन
– नायब सूबेदार दीपक सिंह
– सिपाही कुंदन कुमार
– सिपाही अमन कुमार
– सिपाही चंदन कुमार
– सिपाही गणेश हजदा
– सिपाही गणेश राम
– सिपाही केके ओझा
– सिपाही राजेश ओराव
– सिपाही सीके प्रधान
– सिपाही सुनील कुमार
– सिपाही जय किशोर सिंह

81 एमपीएससी रेजिमेंट
– हवलदार सिपाही बिपुल रॉय

पंजाब रेजिमेंट
– सिपाही गुरुतेज सिंह
– सिपाही अंकुश
– सिपाही गुरुविंदर सिंह

81 फील्ड रेजिमेंट
– हवलदार के पलानी

गौरतलब है कि भारतीय सेना के मुताबिक, चीनी सेना के साथ ये झड़प 15-16 जून की रात हुई. भारतीय सैनिकों का दल कमांडिंग अफसर कर्नल संतोष बाबू की अगुआई में चीनी कैंप में गया था. भारतीय दल कोई हथियार लेकर नहीं गया था. तभी चीनी सैनिकों ने हमला किया. बॉल्डर, पत्थर, कंटीले तारों और कील लगे डंडों से हुए हमले में कमांडिग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू और दो जवान मौके पर शहीद हो गए थे. जबकि मंगलवार रात को 20 जवानों के शहीद होने की पुष्टि हुई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.